मॉडल क्रिसी टीगेन ने नए टैटू बनवाए
लॉस एंजेलिस
मॉडल क्रिसी टीगेन को लगता है कि वह एक कूल मॉम हैं क्योंकि उन्होंने अपनी बांह पर अपने परिवार के सदस्यों के जन्मदिनों के टैटू बनवाए हैं। टीगेन ने इंस्टाग्राम पर अपने नए टैटू की कई तस्वीरें पोस्ट कीं।
'फीमेलफर्स्ट डॉट को डॉट यूके' के अनुसार, पहली तस्वीर में टैटू बनवाते समय उनके चेहरे पर हिम्मत देखी जा सकती है, वहीं दूसरी तस्वीर में उस तस्वीर को और करीब से दिखाया जा रहा है।
अंतिम तस्वीर में क्रिसी अपना नया टैटू दिखा रही हैं, जिसमें उनके पिता रोन टीगेन सीनियर, मां विलाईलक टीगेन, पति जॉन लीजेंड और उनके बच्चों- लूना और माइल्स के जन्म की तारीखें दिख रही हैं।
उन्होंने इसके साथ कैप्शन दिया, "कूल मॉम की वापसी।"
लीजेंड ने मजाक किया कि टीगेन ने ये टैटू सिर्फ अपने घर के जरूरी कामों की तारीखें याद करने के लिए बनवाए हैं।
उन्होंने कमेंट किया, "याद दिलाने वाला शानदार डिवाइस।"
bhavtarini.com@gmail.com 