राजघराने का विवाद दिलहर कुमारी की शिकायत पर बहू जीतेश्वरी देवी गिरफ्तार

राजघराने का विवाद दिलहर कुमारी की शिकायत पर बहू जीतेश्वरी देवी गिरफ्तार

पन्ना
 करोड़ों के हीरों और संपत्ति का मालिक पन्ना राज परिवार में चल रहा संपत्ति विवाद एक बार फिर सड़क पर आ गया है।  राज परिवार की सबसे बुजुर्ग सदस्य राजमाता दिलहर कुमारी की शिकायत पर पुलिस ने महारानी जीतेश्वरी देवी को गिरफ्तार कर लिया है। उधर महारानी जीतेश्वरी देवी ने इसे झूठी और बताया है।

करोड़ों रुपये की संपत्ति के स्वामी पन्ना राज परिवार बीते लगभग डेढ़ दशक से संपत्ति विवाद के चलते आमने-सामने हैं। महाराजा की मौत के बाद कुछ दिनों तक राज परिवार में शांति के बाद ये विवाद फिर सामने आया है। बताया गया है कि  पन्ना राज परिवार की सबसे वरिष्ठ सदस्य राजमाता दिलहर कुमारी की शिकायत पर पुलिस ने महारानी जीतेश्वरी देवी उनके पति महाराज राघवेंद्र सिंह, बेटे छत्रसाल, बेटियों और अन्य लोगों के खिलाफ आर्म्स एक्ट, घर में अवैध प्रवेश, गाली गलौज, धमकी सहित विभिन्न धाराओं पर मामला दर्ज किया है।  शिकायत के बाद पुलिस ने महारानी जीतश्वरी देवी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

उधर अपनी गिरफ्तारी के बाद महारानी जीतश्वरी देवी ने इसे झूठी और बदले की कार्यवाही बताया है उन्होंने कहा कि  एक साजिश के तहत ये कार्यवाही की जा रही है।  पूरे मामले में एसपी धर्मराज मीणा का कहना है कि मामला कोतवाली में दर्ज है। कई आरोपी हैं, पहले एक आरोपी गिरफ्तार किया गया है और आज भी एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है जिसे न्यायालय में पेश किया जाएगा।