लापरवाही के आरोप में नगरपालिका अधिकारी को कमिश्नर ने दिया नोटिस
सबलगढ़
अपने पदीय कर्तव्यों एवं उदासीनता के आरोप में नगरपालिका परिषद सबलगढ़ के प्रभारी मुख्य नगरपालिका अधिकारी मुन्नालाल करौसिया को चंबल संभाग के कमिश्नर श्री रबीन्द्र कुमार मिश्रा ने कारण बताओ नोटिस जारी किया है।
कमिश्नर ने दिये नोटिस में बताया कि जिला कांग्रेस कमेटी भोपाल से नगरपालिका परिषद सबलगढ़ के प्रभारी मुख्य नगरपालिका अधिकारी श्री मुन्नालाल करौसिया के विरूद्ध यह शिकायत है कि श्री करौसिया द्वारा शासन नियमों के विपरीत एक-एक लाख रूपये के प्रकरण तैयार कर अपने नजदीकी लोगों के द्वारा 23 फर्जी नियुक्तियां की गई हैं। जो पदीय कर्तव्यों के निर्वहन में लापरवाही एवं उदासीनता की परिधि में आता है, जो एक लोक सेवक के पद के अपेक्षित आचरण के विपरीत होकर मध्यप्रदेश सिविल सेवा आचरण नियम 1965 का स्पष्ट उल्लंघन है।
कमिश्नर श्री मिश्रा ने श्री मुन्नालाल करौसिया से 15 दिवस के अंदर कारण बताओ नोटिस का जबाव चाहा है। जबाव नहीं आने पर म.प्र. सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण एवं अपील) नियम 1966 के तहत एक पक्षीय कार्रवाही की जायेगी।
bhavtarini.com@gmail.com 
