विक्रम विश्वविद्यालय ओपन बुक प्रणाली का प्रश्न पत्र शनिवार को लीक, कुलपति का स्थानांतरण

विक्रम विश्वविद्यालय ओपन बुक प्रणाली का प्रश्न पत्र शनिवार को लीक, कुलपति का स्थानांतरण

उज्जैन
विक्रम विश्वविद्यालय ओपन बुक प्रणाली के तहत बीबीए, बीसीए और बीकॉम अंतिम वर्ष के प्रश्न पत्र शनिवार को लीक हो गए हैं। जबकि सभी पेपर सोमवार को वेबसाइट पर अपलोड होना थे। पेपर लीक होने के घटनाक्रम पर कुलपति बालकृष्ण शर्मा ने विभागों के अधिकारियों के आनन फानन में स्थानांतरण कर दिए हैं। ओपन बुक एग्जाम होने के कारण पेपर में गोपनीय रखने वाली कोई बात नहीं हैं, लेकिन इससे विवि की व्यवस्थाओं और कार्यप्रणाली पर जरुर सवाल उठ रहे हैं।

जानकारी के मुताबिक विवि को सोमवार को पेपर अपलोड की टेस्टिंग हो रही थी। इसी दौरान पेपर की लिंक विद्यार्थियों स्टूडेंट इंफॉर्मेशन सिस्टम (एसआईएस) के जरिए सेंड हो गई, जिसके कारण विद्यार्थियों ने उन्हें डाउनलोड करना शुरू कर दिया। इससे कई विद्यार्थियों के पास दो दिन पहले ही पेपर पहुंच गए। इसकी सूचना मिलने पर विवि ने लिंक को बंद कर दिया है।