विदेशी आॅनलाइन कंपनियों का होलिका दहन 28 को, आज मनाया जाएगा ई कामर्स लोकतंत्र दिवस
रायपुर
कंफेडरेशन आॅफ आॅल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) के बैतर तले होलिका दहन के दिन 28 मार्च को व्यापारी अनोखे अंदाज में प्रदर्शन करते हुए ई-कॉमर्स लोकतंत्र रैली निकालेंगे और इसके बाद विदेशी आॅनलाइन कपंनियों के प्रोडक्ट का बहिष्कार का संदेश देते हुए होलिका दहन करेंगे। इससे पहले गुरुवार को देश भर में ई-कॉमर्स लोकतंत्र दिवस मनाया जाएगा। यह अनोखा प्रदर्शन स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देने के मकसद से किया जा रहा है।
कैट के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अमर पारवानी, प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष विक्रम सिंहदेव ने इस संबंध में बताया कि इन विदेशी आॅनलाइन कंपनियों के खिलाफ कैट बीते कई सालों से आवाज उठाता रहा है। ई-कामर्स में एफडीआई नीतियों में बदलाव के लिए विभिन्न वर्गों से सरकार का बातचीत अभियान जारी है। अपने अभियान के तहत ही 25 मार्च को कैट देशभर में ई कामर्स लोकतंत्र दिवस मनाएगा। इसके साथ ही 28 मार्च को विदेशी आॅनलाइन कंपनियों का होलिका दहन किया जाएगा। अभियान में देश के 600 से अधिक जिलों के कलेक्टरों को केंद्रीय वाणिज्य मंत्री पियूष गोयल के नाम ज्ञापन भी दिया जाएगा। 28 मार्च को ही देश के सभी राज्यों के विभिन्न शहरों के प्रमुख बाजार में स्थानीय व्यापारिक संगठन ई-कामर्स लोकतंत्र रैली निकालेंगे।
उन्होंने कहा कि ई कामर्स में एफडीआइ पालिसी के अंतर्गत प्रेस नोट 2 में आवश्यक बदलाव कर एक नया प्रेस नोट जारी किया जाए और उसका सख्ती से पालन भी करवाए जाने का प्रावधान किया जाए। विदेशी आॅनलाइन कंपनियों की गलत नीतियों के कारण देश का खुदरा एवं थोक व्यापार बुरी तरह प्रभावित हुआ है। खास तौर से मोबाइल एवं मोबाइल एसेसरीज, किराना, मसाले, एफएमसीजी प्रोडक्ट्स, गिफ्ट का सामान, रेडीमेड गारमेंट्स, फुटवियर, चश्मे, घडि?ां, दवाइयां तथा फामेर्सी, इलेक्ट्रानिक्स, फर्नीचर, होम फर्निशिंग, खिलौने, सब्जियां एवं ड्राई फ्रूट्स, खाने पीने का सामान, किचन इक्विपमेंट्स,बिल्डर्स हार्डवेयर, आॅफिस इक्विपमेंट्स, स्टेशनरी, कागज, इलेक्ट्रिकल का सामान प्रभावित हुआ है।
bhavtarini.com@gmail.com 
