शासकीय स्कूलों में अतिथि शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया शुरू, उत्तीर्ण अभ्यार्थियों ने जताया विरोध
भोपाल
लोक शिक्षण संचालनालय द्वारा प्रदेश के शासकीय स्कूलों में अतिथि शिक्षकों की व्यवस्था के संदर्भ में 28 नवंबर को एक आदेश जारी हुआ है जिसमें गत वर्ष कार्यरत् अतिथि शिक्षकों को प्राथमिकता देते हुए 4 दिसंबर तक ऑनलाइन आवेदन मांगे गए हैं जिसके विरोध में शिक्षक पात्रता परीक्षा उत्तीर्ण अभ्यर्थियों ने बुधवार को आयुक्त लोक शिक्षण संचालनालय विभाग को ज्ञापन पत्र सौंपकर शिक्षक पात्रता परीक्षा उत्तीर्ण अभ्यर्थियों को पहली प्राथमिकता दिलाने की मांग की है शिक्षक पात्रता संघ के प्रदेश संयोजक रंजीत गौर के अनुसार स्थाई शिक्षक भर्ती हो अथवा अतिथि शिक्षकों की भर्ती हो शिक्षक पात्रता परीक्षा उत्तीर्ण अभ्यर्थियों को ही पहली प्राथमिकता मिलना चाहिए ज्ञापन पत्र में चयनित शिक्षकों की सत्यापन प्रक्रिया को पुनः प्रारंभ कराने एवं समस्त रिक्त पदों पर शीघ्र स्थाई शिक्षकों की भर्ती की मांग भी की गई है !
पिछले 9 वर्षों से शासकीय स्कूलों में शिक्षकों की भर्ती नहीं हुई है शिक्षकों की पूर्ति के लिए 2019 में शिक्षक पात्रता परीक्षा आयोजित की गई थी परंतु अभी तक स्थाई शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया को पूर्ण नहीं किया गया है जबकि शासकीय स्कूलों में लगभग 70,000 शिक्षकों की कमी है
पात्र अभ्यर्थियों ने आरोप लगाते हुए कहा है शासकीय स्कूलों में स्थाई शिक्षकों की भर्ती होना चाहिए जबकि शासन अतिथि शिक्षकों की भर्ती करने जा रहा है जो कि पात्र अभ्यर्थियों के साथ सरासर अन्याय है!
bhavtarini.com@gmail.com 
