शेख अहमद एशियाई ओलंपिक प्रमुख बने
बैंकाक
कुवैत के विवादित शेख अहमद अल फहाद अल सबाह को रविवार को एशिया की शक्तिशाली ओलंपिक परिषद (ओसीए) का फिर से अध्यक्ष चुना गया। जालसाजी के आरोपों के कारण उन्हें अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति (आईओसी) और अन्य जिम्मेदारियों से हटने के लिए मजबूर किया गया था। शेख अहमद को खेल की दुनिया में काफी ताकतवार माना जाता है। ओसीए ने कहा कि उनका पांच साल का कार्यकाल 2024 तक रहेगा। एशियाई खेलों और अन्य क्षेत्रीय प्रतियोगिताओं को नियंत्रित करने वाले ओसीए पर उनका दबदबा 1991 से शुरू हुआ था। उन्होंने यहां ओसीए की आम बैठक में कहा कि मैं इस संस्था में काम करने के लिए वह सब कुछ करुंगा जो जरूरी हो। इससे पहले नवंबर में उनके खिलाफ स्विट्जरलैंड में जालसाजी का मामला दर्ज हुआ था। इस मामले में उन्होंने कहा कि मुझे विश्वास है कि मैं निर्दोष हूं। मुझे स्विट्जरलैंड के अदालत पर पूरा भरोसा है।
bhavtarini.com@gmail.com 
