शेख आरिफ हुसैन रायपुर SP बने, नीथू कमल को बलौदा बाजार भेजा

शेख आरिफ हुसैन रायपुर SP बने, नीथू कमल को बलौदा बाजार भेजा

रायपुर
 राज्‍य शासन ने देर रात भारतीय पुलिस सेवा के कुछ अधिका‍रियों के तबादले कर दिए। इनमें सबसे चर्चित नाम रायपुर की पुलिस अधीक्षक नीथू कमल का है।

उनकी नियुक्ति कुछ समय पहले ही की गई थी । अब उन्‍हें बलौदा बाजार की एसपी बनाया गया है। सहायक पुलिस अधीक्षक नक्‍सल ऑपरेशन शेख आरिफ हुसैन को रायपुर का नया पुलिस अधीक्षक बनाया गया है।कुछ अन्‍य जिलों के पुलिस अधीक्षक भी बदले गए हैं।

इसके साथ ही राज्‍य पुलिस सेवा के 30 से अधिक अधिकारियों के भी तबादला आदेश जारी कर दिए गए हैं।