साउथैम्प्टन टेस्ट मैच जीतने के लिए भारत को करना होगा ऐतिहासिक प्रदर्शन
साउथैम्प्टन
भारत और इंग्लैंड के बीच साउथैम्प्टन के रोज बाउल क्रिकेट स्टेडियम में चल रहा चौथा टेस्ट मैच रोमांचक मोड़ पर पहुंच गया है। इंग्लैंड ने अपनी दूसरी पारी में 8 विकेट गंवाकर 260 रन बना लिए हैं और उसकी बढ़त 233 रन की हो गई है। इससे पहले इंग्लैंड की पहली पारी के 246 रन के जवाब में भारत ने अपनी पारी में 273 रन बनाकर 27 रन की बढ़त हासिल की थी। साउथैम्प्टन की पिच को दखते हुए इंग्लैंड की बढ़त काफी अच्छी हो गई है और भारत के लिए चौथी पारी में बल्लेबाजी करना कतई आसान नहीं रहने वाला है। अगर रिकॉर्ड की बात करें तो इस टेस्ट मैच में जीत दर्ज करने के लिए टीम इंडिया को ऐतिहासिक प्रदर्शन करना होगा। क्योंकि भारत ने इससे पहले एशिया के बाद सिर्फ 3 बार ही 200 से ज्यादा रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए टेस्ट मैच में जीता है।
टेस्ट मैचों में भारत को एशिया से बाहर आज तक कुल 61 बार 200 से ज्यादा रन का लक्ष्य मिला है और इनमें से 36 मौकों पर उसे हार का सामना करना पड़ा है। एशिया से बाहर 200 से ज्यादा रन के लक्ष्य कर पीछा करते हुए भारत ने 22 टेस्ट मैच ड्रॉ करवाए हैं और सिर्फ 3 मुकाबलों में ही उसे जीत नसीब हुई है। भारत ने एशिया से बाहर आखिरी बार सफलता पूर्वक 200 से ज्यादा रन का लक्ष्य 15 साल पहले हासिल किया था, जब उसने साल 2003-04 में एडिलेड में आॅस्ट्रेलिया को हराया था। साउथैम्प्टन टेस्ट मैच में भारत के लिए चौथी पारी में 200 से अधिक रन के लक्ष्य का सफलता पूर्वक पीछा करना है तो विराट और पुजारा के अलावा अन्य बल्लेबाजों को भी अपनी क्षमता साबित करनी होगी।
bhavtarini.com@gmail.com 
