सावन: गुरुवार को भोलेनाथ के इन 11 मंत्रों का करें जाप, दूर होंगे कष्ट

सावन: गुरुवार को भोलेनाथ के इन 11 मंत्रों का करें जाप, दूर होंगे कष्ट

 नई दिल्ली
 

सावन में भगवान शिव की पूजा के लिए भक्त कई तरह के प्रयास करते हुए। अच्छी बात यह है कि भोले को खुश करना सबसे आसान है। हालांकि इसके बावजूद भक्त व्रत और पूजा-अर्चना करते हैं। भगवान शिव को सोमवार बहुत प्रिय है। इसके साथ-साथ गुरुवार के दिन भी उनकी पूजा का विशेष महत्व है। गुरुवार को भोले बाबा अपने भक्तों पर कृपा बनाए रखते हैं।

गुरुवार के दिन भगवान शिव की पूजा के साथ-साथ उनके 11 मंत्रों का जाप करने वाले भक्तों की हर मनोकामना पूरी होती है। मान्यता है कि जो भक्त मन से शिव जी के 11 मंत्रों का जाप करते है उसके घर-परिवार में सुख और समृद्धि आती है। इसके साथ-साथ रुके हुए सभी काम पूरे होते हैं। भोले बाबा की पूजा के जरिए वैवाहिक जीवन की समस्याएं भी दूर होतीं हैं। 
 
सावन में करें भोले के इन 11 मंत्रों का जाप -

ॐ शिवाय नम:
ॐ सर्वात्मने नम:
ॐ त्रिनेत्राय नम:
ॐ हराय नम:
ॐ इन्द्रमुखाय नम:
ॐ श्रीकंठाय नम:
ॐ वामदेवाय नम:
ॐ तत्पुरुषाय नम:
ॐ ईशानाय नम:
ॐ अनंतधर्माय नम:
ॐ ज्ञानभूताय नम: