सेंसेक्स ने लगाई 1147 अंकों की बड़ी छलांग
मुंबई
आज का दिन शेयर बाजार के लिए शानदार साबित हुआ है। आज शेयर बाजार में तगड़ी तेजी (Share Market Surge) देखने को मिली। सुबह के सत्र में 442 अंकों की तेजी के साथ खुला शेयर बाजार शाम को 1147 अंकों की शानदार तेजी के साथ 51,444 रुपये के स्तर पर बंद हुआ। पूरे दिन के कारोबार में सेंसेक्स ने 51,539.89 अंकों का उच्चतम स्तर और 50,512.84 अंकों का न्यूनतम स्तर छू लिया।
वहीं दूसरी ओर आज सुबह के सत्र में 145 अंकों की बढ़त के साथ खुला निफ्टी शाम को 326 अंकों की तेजी के साथ 15,245 अंकों के स्तर पर बंद हुआ। पूरे दिन के कारोबार में निफ्टी ने 15,273.15 अंकों का उच्चतम स्तर और 14,995.80 अंकों का न्यूनतम स्तर छू लिया।
bhavtarini.com@gmail.com 