सोशल डिस्टेंसिंग की उड़ी धज्जी,गोरखपुर से श्रमिक पहुंचे बिलासपुर

सोशल डिस्टेंसिंग की उड़ी धज्जी,गोरखपुर से श्रमिक पहुंचे बिलासपुर

बिलासपुर
 रेलवे स्टेशन पर गोरखपुर से पहुंची श्रमिक स्पेशल ट्रेन से उतरे सैकड़ों प्रवासी श्रमिकों की स्वास्थ्य जांच और उन्हें क्वॉरेंटाइन सेंटर तक भेजने के मामले में आज बड़ी चूक सामने आई। जब श्रमिक पहुंच गए थे तब तक वह ड्यूटीरत्त लोग नहीं पहुंच पाये थे। वे जब तक पहुंचते श्रमिक स्टेशन से बाहर होटल में चाय नाशता कर घूम आए। भीड़ ने सोशल डिस्टेंश तो तोड़ा ही बल्कि नियमों की भी धज्जी उड़ गई जब लोगों को पता चला तो अफरा तफरी की स्थिति निर्मित हो गई।

पत्रकार भूपेंद्र सिंह राठौर द्वारा भेजे गए फोटो में रेलवे प्लेटफार्म पर, श्रमिक स्पेशल के जरिए गोरखपुर से पहुंचश्रमिकों की भीड़ का नजारा देखकर सहज ही अंदाजा लगा सकते हैं कैसे कोविड-19 के नियमों का पालन हो रहा है।  मुख्यमंत्री द्वारा बाहर से आने वाले श्रमिकों के लिए प्राथमिकता के साथ स्वास्थ्य जांच सहित सारी व्यवस्थाएं करने के निर्देश दिए गए हैं। अभी तक हो भी हो रहा था लेकिन आज क्यों हो गया कोई बताने वाला नहीं था। लिहाजा गोरखपुर से आए हुए कई श्रमिक परिवार प्लेटफार्म से बाहर निकल कर चाय-नाश्ता, पानी गुड़ाखू-मुखारी, और तमाम इंतजामों के लिए रेलवे परिक्षेत्र सहित बुधवारी बाजार में घूमते रहे। बाद में जब सूचना पर लोगों को पता चला तो वे खुद के बचाव करते दिखे वहीं अधिकारियों ने घूम रहे श्रमिकों को प्लेटफार्म पर ही रोका और भी काफी देर बाद इनके लिए व्यवस्था शुरू हुई।