सौदा बिगड़ने के बाद लीक हुआ रमेश जारकीहोली का वीडियो-कुमार स्वामी
मैसूर
कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री और जेडी (एस) नेता एचडी कुमारस्वामी (HD Kumaraswamy) ने शुक्रवार को दावा किया कि कथित सेक्स-फॉर-जॉब घोटाले में ब्लैकमेलरों ने पूर्व राज्य मंत्री रमेश जारकीहोली से उनकी कथित वीडियो रिकॉर्डिंग जारी करने से पहले 5 करोड़ रुपये की मांग की थी। कुमार स्वामी ने कहा कि 'मेरे पास विश्वसनीय जानकारी है कि 5 करोड़ रुपये का सौदा हुआ था। सौदा तय होने के बाद वीडियो लीक हो गया था। उन्होंने कहा कि पुलिस को पूरे मामले की जांच करनी चाहिए और ब्लैकमेलरों को गिरफ्तार करना चाहिए।
दरअसल कर्नाटक के जल संसाधन मंत्री रहे रमेश जारकीहोली पर एक महिला को काम दिलाने के बाद यौन शोषणा का आरोप लगा है। इसके बाद उन्होंने बुधवार को पद से इस्तीफा दे दिया था। साथ ही अपने ऊपर लगे आरोपों को साजिश बताया था। बीते मंगलवार को एक सोशल एक्टिविस्ट दिनेश कल्लाहल्ली ने एक कथित सीडी जारी की थी। इसके बाद से ही कांग्रेस पूरे राज्य में जरकीहोली के इस्तीफे के मांग करते हुए प्रदर्शन कर रही थी।
ब्लैकमेल और जबरन वसूली का दर्ज हो मामला
एचडी कुमारस्वामी ने शुक्रवार को कहा कि कई कार्यकर्ताओं ने राजनेताओं की सेक्स सीडी रखने के बारे में दावा किया था कि ऐसे लोगों की जांच की जानी चाहिए और ब्लैकमेल और जबरन वसूली के लिए मामला दर्ज किया जाना चाहिए।
'कर्नाटक भवन में बनी थी सीडी'
कल्लाहल्ली ने दावा किया है कि सीडी में वीडियो क्लिप और फोटो हैं जिनमें मंत्री कल्लाहल्ली महिला के साथ आपत्तिजनक हालत में हैं। दोनों के बीच अंतरंग बातें हो रही हें। इस दौरान जरकीहोली महिला को सरकारी नौकरी का लालच देते सुने जा सकते हैं, बीच में वह महिला को जोर से न बोलने को कह रहे हैं क्योंकि वे दिल्ली के कर्नाटक भवन में ठहरे थे।
bhavtarini.com@gmail.com

