हत्यारे ने युवक का सिर किया धड़ से अलग, फिर थाने जाकर कर दिया सरेंडर
कांकेर
छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में आपसी रंजिश के चलते युवक की गला काटकर हत्या करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. घटना के बाद से इलाके में सनसनी फैल गई है. बता दें कि जिस बर्बरता से युवक की हत्या की गई है उसे देख कोई भी सिहर उठेगा. हालांकि युवक की निर्ममता से हत्या करने के बाद हत्यारा ने थाने में जाकर आत्मसमर्पण कर दिया है. मामला पखांजूर थाना क्षेत्र के ग्राम पीवी 41 का है.
मृतक की पहचान राकेश के रूप में हुई है. बहरहाल, मिली जानकारी के मुताबिक राकेश (मृतक) रात के समय अपने घर के बहार कुर्सी पर बैठा हुआ था, तभी अचानक हत्यारे ने राकेश पर धारदार हथियार से गर्दन पर हमला कर सिर को शरीर से अलग कर दिया. जब से लोगों को इस घटना के बारे में पता चला है, तब से लोगों में दहशत का माहौल व्याप्त है. चारों ओर इस हत्या की ही चर्चा हो रही है.
इधर, घटना का पता चलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया. वहीं हत्यारा विनय राय ने थाने पहुंचकर हत्या करने की बात कबूल कर आत्मसमर्पण कर दिया. फिलहाल, पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है. साथ ही हत्यारे को हिरासत में लेकर हत्या के पीछे कारणों के बारे में पूछताछ शुरू कर दी है.
bhavtarini.com@gmail.com 
