हरदा अधिवक्ता वॉट्सएप्प ग्रुप ने केरल बाढ़ पीड़ितों के लिए भेजी मदद !

हरदा
अधिवक्ता गण के वाट्स एप्प ग्रुप मेम्बरों ने केरल बाढ़ पीड़ितों की मदद हेतु 11661 की राहत राशि केरल रिलीफ फंड खाते में स्टेट बैंक हरदा में जमा की।

बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष, अधिवक्ता प्रकाश टांक ने बताया कि अधिवक्ता गण वॉट्सएप्प ग्रुप की ओर से केरल बाढ़ पीड़ितों के लिए यह मदद राशि बैंक में आज जमा की गई।

मालूम हो, इससे पूर्व हरदा के लोहा व्यापारी मोहम्मद गौरी (बाबू भाई) ने बकरीद पर कुर्बानी को पारिवारिक मशवरे से टालते हुए , केरल बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए 25000 हजार का चेक कलेक्टर हरदा को सौंपा था।

इसके बाद कन्याशाला की सेवानिवृत्त शिक्षिका स्नेहलता साल्वे ने अपनी एक माह की पेंशन 25000 रुपये का चेक कलेक्टर को सौंप बाढ़ पीड़ितों को मदद की थी।