औरंगाबाद जिले में लॉकडाउन लगाने का फैसला रद्द
मुंबई
महाराष्ट्र के औरंगाबाद में जनता के भारी विरोध के कारण कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों की वजह से लगाए जाने वाले लॉकडाउन को रद्द करना पड़ा है। औरंगबाद में बुधवार से लॉकडाउन लगाने की घोषणा की गई थी। जिले के कलेक्टर सुनील चौहान ने मंगलवार को इसे रद्द करने की घोषणा की।
औरंगाबाद जिले में 31 मार्च से 8 अप्रैल तक के लिए लॉकडाउन लगाया जाना था, लेकिन प्रशासन को जनता के हो-हल्ला के आगे घुटने टेकने पड़े। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार औरंगाबाद जिला देश के उन 10 जिलों में से एक है जहां कोरोना के सबसे अधिक केस मिले हैं। मालूम को कि पिछले कुछ दिनों में महाराष्ट्र में कोरोना के मामलों में बेहिसाब वृद्धि देखी गयी है। मंगलवार को राज्य में कोरोना के 27,918 मामले दर्ज किए गये।
वहीं, वर्तमान में राज्य में कोरोना के 3.4 लाख मामले सक्रिय हैं। इससे पहले रविवार को मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने अधिकारियों से कहा था कि अगले कुछ दिनों में पूरे राज्य में पूर्ण लॉकडाउन के लिए मानक संचालन प्रक्रिया तैयार की जाए।
bhavtarini.com@gmail.com 
