कमल हासन की 'विश्वरूपम-2' का नया पोस्टर हुआ रिलीज
नई दिल्ली
कमल हसन की बिग बजट फिल्म विश्वरूपम 2 के रिलीज डेट की घोषणा हो चुकी है। फिल्म 10 अगस्त को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। इसी बीच इस फिल्म का एक और पोस्टर सामने आया है। इस नए पोस्ट में कमल हासन बड़े ही गंभीर नजर आ रहे हैं। बता दें कि कमल हासन 'विश्वरूपम-2' के साथ एक बार फिर सिल्वर स्क्रीन पर लौट रहे हैं। इस स्पाई थ्रिलर फिल्म को हिंदी और तमिल दोनों भाषाओं में बनाया गया है। वहीं तेलुगू भाषा में भी इसकी डबिंग की गई है। इससे पहले कमल हसन ने फिल्म विश्वरूपम से बॉक्स ऑफिस पर धमाका कर दिया था। उसके बाद फैंस इस फिल्म के सीक्वल का दिल थाम कर इंतजार कर रहे हैं। कुछ फाइनेशियल कारणों से फिल्म पोस्टपोंड होती आई थी। लेकिन अब फिल्म की रिलीज डेट क्लीयर हो गई है।
'विश्वरूपम-2', फिल्म 'विश्वरूपम' की कहानी को ही आगे बढ़ाती दिखाई देगी। इस फिल्म की स्क्रिप्ट भी कमल हासन ने ही लिखी है। फिल्म का हिंदी वर्जन रोहित शेट्टी और रिलायंस इंटरटेनमेंट द्वारा रिलीज किया जाएगा। इस फिल्म कमल हसन ने कहा, यह फिल्म मेरे दिल के बहुत करीब है और इस फिल्म से जुड़े हर शख्स ने बहुत मेहनत की है। मैं आशा करता हूं कि आप सभी ने आपके लिए प्यार और जुनून के साथ जो कुछ बनाया है उसे पसंद करें।
bhavtarini.com@gmail.com 
