क्‍या कार्तिक जान जाएगा कायरव का सच?

क्‍या कार्तिक जान जाएगा कायरव का सच?

'ये रिश्‍ता क्‍या कहलाता है' में आप देखेंगे कि कायरव के मिलने के बाद नायरा काफी खुश होती है। लेकिन वह उस शख्‍स से मिलना चाहती है, जिससे मिलने के लिए कायरव स्‍कूल से भाग गया था। इसके बाद वह कार्तिक को कॉल करती है। लेकिन बिजी होने के चलते कार्तिक उसे बाद में बात करने का मेसेज ड्राप कर देता है।

वहीं कॉल पिक न होने से नायरा काफी नाराज हो जाती है। वह कहती है कि वह इस इंसान को बिल्‍कुल नहीं छोड़ेगी। इसके बाद वह भी कार्तिक को मेसेज करती है। लेकिन उसके जवाब से वह काफी नाराज होती है। उधर कार्तिक भी सोचता है कि कैसी मां है खुद से बच्‍चा संभलता नहीं और अब मुझपर चिल्‍ला रही है।