गर्लफ्रेंड को शॉपिंग करते हुए पकड़ा गया पति, पत्नी ने बीच सड़क पर दोनों को जमकर पीटा
मेरठ
उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में एक शख्स को अपनी गर्लफ्रेंड को शॉपिंग करना उस वक्त महंगा पड़ गया, जब उसकी पत्नी मौके पर पहुंच गई। फिर क्या था मौके पर पहुंची शख्स की पत्नी ने पति और उसकी गर्लफ्रेंड की बीच सड़क पर जमकर पिटाई कर दी। जिसको देखने के लिए लोगों की भीड़ लग गई। इस दौरान लोगों ने घटना की फोटो खींच ली और वीडियो भी बना लिया, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
वहीं, हंगामे की खबर पर नौचंदी थाने की पुलिस मौके पर पहुंच गई और सभी को थाने ले आई। पति और पत्नी दोनों ने एक-दूसरे के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। अब पुलिस इस पूरे मामले की तफ्तीश में जुट गई है। प्राप्त समाचार के मुताबिक, खरखौदा क्षेत्र में काशीराम कॉलोनी निवासी महिला का निकाह एक साल पहले शास्त्रीनगर सेक्टर-4 निवासी युवक से हुआ था। युवक हॉस्पिटल भी चलाता है। महिला के मुताबिक उसे अपने पति पर कुछ दिनों से शक था।
सोमवार सुबह वह पीछा करती हुई घर से निकल आई। शास्त्रीनगर सेक्टर-दो में उसने पति को गैर औरत के साथ देखा। वहां से उनका पीछा शुरू कर दिया। महिला का आरोप है कि नौचंदी क्षेत्र में नई सड़क स्थित एक दुकान पर कपड़े खरीदते वक्त उसने दोनों को रंगे हाथ पकड़ लिया। दोनों के बीच हुई कहासुनी के बाद पिटाई शुरू हो गई। पति और पत्नी के बीच थप्पड़ चले और ख़ूब हंगामा हुआ। हंगामा ऐसा कि कुछ देर तक पुलिस भी मूकदर्शक बनी रही।
पति ने पुलिस के सामने कहा कि वह पत्नी को पूर्व में तलाक दे चुका है। पुलिस उन्हें थाने पर ले गई। यहां पर पति तलाक से संबंधित कोई कागजात पुलिस को नहीं दिखा पाया। महिला ने पति के विरुद्ध घरेलू हिंसा की तहरीर दी है। सीओ ने बताया कि पति का कहना है कि उसने अपनी पत्नी को तलाक दे दिया है और उसकी कोर्ट में फाइल चल रही है। पुलिस के मुताबिक पति ने बताया कि वह किसी महिला मित्र के साथ था, जिसे उसकी पत्नी ने देखा और दोनों में इसी बात को लेकर लड़ाई हो गई। सीओ ने बताया कि इस पर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।
bhavtarini.com@gmail.com 
