दक्षिण अफ्रीका को हल्के में लेने की भूल नहीं कर सकती वेस्टइंडीज : लायड
साउथम्पटन
दक्षिण अफ्रीका भले ही जूझ रही हो लेकिन दो बार के विश्व कप विजेता कप्तान क्लाइव लायड को लगता है कि वेस्टइंडीज सोमवार को यहां होने वाले मुकाबले में उसे हल्के में लेने की भूल नहीं कर सकता। दक्षिण अफ्रीका को विश्व कप में अभी तक पहले तीनों मैचों में हार का मुंह देखना पड़ा है जबकि वेस्टइंडीज ने एक जीता है और एक में उसे पराजय मिली है। लायड ने आईसीसी के लिये लिखे कालम में कहा कि वेस्टइंडीज टीम को अभी इस समय अपने काम पर नजर रखने की जरूरत है क्योंकि दक्षिण अफ्रीका अगर हार जाती है तो उस पर शीर्ष चार से बाहर होने का खतरा है। पूर्व कप्तान ने कहा कि वेस्टइंडीज टीम पिछले मैच में आस्ट्रेलिया के खिलाफ मुकाबले में उसके 38 रन पर चार विकेट झटक चुकी थी, लेकिन वह उसका फायदा नहीं उठा सकी। उन्होंने कहा कि मुझे लगता है कि वेस्टइंडीज को इस मैच में इससे बेहतर करना चाहिए था, आस्ट्रेलियाई पारी के अंत में उन्होंने अच्छी गेंदबाजी नहीं की जबकि वे उसके चार विकेट जल्दी झटक चुके थे।
bhavtarini.com@gmail.com 