निकाय चुनावों से पहले सीएम ने मंत्रियों के प्रभार जिले बदले
रायपुर
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने दिसंबर में होने जा रहे निकाय चुनाव से पहले मंत्रियों को नए सिरे से जिलों की कमान सौंपी है। सीएम ने दिसंबर में सत्ता सम्हालने के बाद मंत्रियों को जिलों का प्रभार दिया था। लेकिन लोकसभा चुनाव में पार्टी को 11 में से 9 सीटों पर हार झेलनी पड़ी। इसे कहीं न कहीं मंत्रियों के साथ जोड़कर देखा जा रहा है।
जिलों का प्रभार बदले जाने को लेकर कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे और प्रेम साय सिंह ने कहा कि ये मुख्यमंत्री का विशेषाधिकार है। स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने कहा कि मुझे आठ विधानसभा की जिम्मेदारी से बढ़ाकर 12 विधानसभा की जिम्मेदारी दिया गया है। उन्होंने मुख्यमंत्री का आभार भी जताया है। उन्होंने ये भी कहा कि अपने ही जिलों में कुछ मंत्रियों को काम करने में परेशानी हो रही थी, जिसके बाद जिलों के प्रभार में बदलाव किया गया है।
| मंत्री |
प्रभार जिले |
| वन मंत्री, मोहम्मद अकबर |
राजनांदगांव, दुर्ग |
| उद्योग मंत्री, कवासी लखमा |
कबीरधाम, धमतरी, महासमुंद |
| नगरीय प्रशासन मंत्री, शिव डहरिया |
सरगुजा, कोरिया |
| समाज कल्याण मंत्री, अनिला भेंड़िया |
बेमेतरा, जशपुर |
| ग्रामोद्योग मंत्री, गुरू रूद्र कुमार |
कांकेर, नारायणपुर, कोण्डागांव |
| राजस्व मंत्री, जयसिंह अग्रवाल |
दंतेवाड़ा, बीजापुर, सुकमा |
| उच्च शिक्षा मंत्री, उमेश पटेल |
बलरामपुर-रामानुजगंज, सूरजपुर |
| स्वास्थ्य मंत्री, टीएस सिंहदेव |
जांजगीर-चांपा, बलौदा-भाटापारा, मुंगेली |
| गृह मंत्री, ताम्रध्वज साहू |
बिलासपुर, गरियाबंद |
| कृषि मंत्री, रविन्द्र चौबे |
रायपुर, रायगढ़ |
| स्कूल शिक्षा मंत्री, प्रेमसाय टेकाम | बस्तर, कोरबा, बालोद |
bhavtarini.com@gmail.com 