नीट पीजी के आनलाइन आवेदन 15 मार्च तक
इंदौर
नेशनल बोर्ड आफ एग्जामिनेशन (एनबीइ) ने नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट (नीट) फार पोस्ट ग्रेजुएशन के लिए 15 मार्च तक आनलाइन मोड़ में आवेदन कर सकते हैं। एनबीइ के अनुसार सभी श्रेणियों के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क बढ़ाया गया है। सामान्य वर्ग के विद्यार्थियों के लिए आवेदन शुल्क 3750 रुपये से बढ़ाकर 5015 रुपये कर दिए गए हैं। एससी, एसटी और पीडब्ल्यूडी के उम्मीदवारों के शुल्क में 2750 रुपये से बढ़ाकर 3835 रुपये कर दिया गया है। इस साल देशभर में 255 केंद्रों पर परीक्षा होगी, जबकि पिछले साल 165 केंद्रों पर यह परीक्षा आयोजित की गई थी। गौरतलब है कि नीट पीजी की परीक्षा इस वर्ष 18 अप्रैल को आयोजित की जाएगी। साथ ही उम्मीद की जा रही है कि इसके परिणाम 31 मई तक घोषित कर दिए जाएंगे।
bhavtarini.com@gmail.com 
