पर्यावरण के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए दीया बनीं ब्लॉगर
मुंबई
अभिनेत्री व प्रोड्यूसर दीया मिर्जा इन दिनों पर्यावरण के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए ब्लॉगिंग का सहारा ले रही हैं। वह संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण सद्भावना दूत व सतत विकास लक्ष्यों के लिए यूएन सेक्रेटरी एडवोकेट हैं।
दीया ने कहा, ‘‘मुझे लगता है कि ब्लॉग और लेखन व्यक्तिगत रूप से समर्थन करने का अवसर देते हैं। हमें अपने पर्यावरण से और अधिक जुडऩे के लिए हमारे बीच बातचीत की आवश्यकता है। हमारी जीवनशैली के तौर-तरीकों का हमारे स्वास्थ्य और जीवन पर बहुत ही हानिकारक प्रभाव पड़ता है।’’
अभिनेत्री ने आगे कहा, ‘‘मैं कचरा प्रबंधन पर बेहतर जागरूकता के लिए जो कुछ भी सीख रही हूं उसे सबके साथ साझा करने में सक्षम होना चाहती हूं। मुझे लिखने में बहुत मजा आता है और वर्षों से प्रकाशनों के लिए लेख लिख रही हूं।’’
bhavtarini.com@gmail.com 