फोर्ब्स की 100 सबसे शक्तिशाली महिलाओं की लिस्ट में शामिल हुईं प्रियंका चोपड़ा

फोर्ब्स की 100 सबसे शक्तिशाली महिलाओं की लिस्ट में शामिल हुईं प्रियंका चोपड़ा

प्रियंका चोपड़ा बीते दिनों अमेरीकी सिंगर निक जोनस से शादी के बंधन में बंध गईं। सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीरें अभी वायरल हो ही रही हैं कि उनके नाम एक बड़ी उपलब्धी जुड़ गई। फोर्ब्स ने दुनिया की सबसे ताकतवर महिलाओं की 2018 की लिस्ट जारी की है। इसमें प्रियंका चोपड़ा समेत 3 अन्य भारतीय महिलाओं ने अपनी जगह बनाई है।

प्रियंका चोपड़ा ने ट्विटर पर एक तस्वीर शेयर करके लिखा है कि फोर्ब्स की सबसे ताकतवर महिलीओं की लिस्ट में दूसरी बार स्थान पाकर वह खुद को सम्मानित महसूस कर रही हैं। उन्होंने आगे लिखा कि यह अपने आपको ऊपर उठाने और जो आप पसंद करते हैं उसे हमेशा करते रहने के लिए प्रेरित करता है।

प्रियंका को इस लिस्ट में 94वां स्थान मिला है। प्रियंका चोपड़ा के अलावा इस लिस्ट में एचसीएल की सीईओ रोशमी मल्होत्रा ने 51, बायोकॉन की फाउंडर किरण मजूमदार ने 60 और मीडिया कर्मी शोभना भारतीय ने 88वां स्थान हासिल कर इस लिस्ट में अपनी जगह बनाई है।