शिक्षा विभाग का फरमान विधानसभा सत्र के दौरान अधिकारियों-कर्मचारियों की छुट्टी के दिनों में भी तैनाती

शिक्षा विभाग का फरमान विधानसभा सत्र के दौरान अधिकारियों-कर्मचारियों की छुट्टी के दिनों में भी तैनाती

भोपाल
विधानसभा सत्र के दौरान शिक्षा विभाग के सवाल और उनके जवाब भेजने के लिए राजधानी भोपाल और संभागों में अधिकारियों-कर्मचारियों की छुट्टी के दिनों में भी तैनाती की जाएगी। सत्र के दौरान बिना विभाग प्रमुख को बताए अधिकारी-कर्मचारी विधानसभा के अलावा अन्य कार्य के लिए मुख्यालय नहीं छोड़ेंगे।

शिक्षा विभाग ने अपने सभी अधिकारियों को इस संबंध में निर्देश जारी किए है। विधानसभा प्रश्नों के उत्तर संचालनालय भेजे जाएंगे उन पर संबंधित जिला शिक्षा अधिकारी हस्ताक्षर करेंगे। सवालों के जवाब ई-मेल से भेजे जाएंगे।  जिले से प्रश्नों के उत्तर के साथ संलग्नक के रुप में जो परिशिष्ट और सूचियां लगाकर भेजी जाती है वे अस्पष्ट या अपठनीय होंने पर सचिवालय उत्तर स्वीकार नहीं करता इसलिए स्पष्ट प्रति मांगी गई है। उत्तरों के साथ तिथि का भी उल्लेख करना होगा।

सत्र के दौरान विधानसभा सवालों के जवाब देने के लिए टेलीफोन पर ऐसे अधिकारी-कर्मचारियों को तैनात किया जाएगा जों विषय की पूरी जानकारी रखते हो और सुबह आठ बजे से रात्रि साढ़े दस बजे के बीच जिनकी ड्यूटी रहेगी उनके पास विधानसभा कार्य से जुड़े सभी अधिकारियों, कर्मचारियों के दूरभास नंबद, पते और मोबाइल नंबर की जानकारी होना चाहिए।

शिक्षा विभाग के सवालों के उत्तर चार जुलाई से 18 जुलाई तक भेजे जाने है। सदन में इन पर 12,19 और 26 जुलाई को चर्चा होगी। विधानसभा संबंधी कार्यो के लिए आयुक्त लोक शिक्षण जयश्री कियावत,संचालक गौतम सिंह, अपर संचालक डीएस कुशवाह, अपर संचालक कामना आचार्य, उप संचालक जीआर वाईकर, सहायक संचालक हरेन्द्र सिंह की तैनाती की गई है।