सरायकेला में पुलिस टीम पर नक्सली हमला, 5 जवान शहीद

सरायकेला में पुलिस टीम पर नक्सली हमला, 5 जवान शहीद

सरायकेला
झारखंड के सरायकेला में नक्सली हमले में पांच पुलिसकर्मी शहीद हो गए हैं। नक्सलियों ने यह हमला उस वक्त किया जब पुलिस टीम गश्त करके लौट रही थी। वारदात को अंजाम देने के बाद नक्सली, पुलिस टीम के हथियारों के साथ फरार हो गए।

 पेट्रोलिंग कर रही गाड़ी में 6 पुलिसकर्मी सवार थे. जिसमें पांच पुलिसकर्मी शहीद हो गए और बच निकला. वहीं हमले से बचकर एक पुलिसकर्मी भागकर तिरूडीह थाना पहुंच.

प्राप्त जानकारी के अनुसार यह वारदात शुक्रवार को सरायकेला के तिरूलडीह थानाक्षेत्र में हुई। नक्सलियों ने पुलिस की गाड़ी पर फायरिंग की। पुलिस की टीम गश्त कर लौट रही थी, जब पहले से ही घात लगाकर बैठे नक्सलियों ने घेरकर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में कुछ नक्सलियों को भी गोली लगने की जानकारी मिली है।

इस हमले में पांच पुलिसकर्मी शहीद हो गए हैं। शहीदों में दो एएसआई और 3 कॉन्स्टेबल शामिल हैं। वारदात को अंजाम देने के बाद के बाद नक्सली पुलिस के हथियार लेकर फरार हो गए।