सलमान की फिल्म ‘भारत' की रिलीज पर रोक लगाने के लिए याचिका दायर
मुंबई
बॉलीवुड एक्टर सलमान खान की फिल्म भारत को लेकर खबरें ज़ोरो पर है। यह फिल्म पांच जून को रिलीज होने वाली है। लेकिन अब इस फिल्म की मुश्किलें बढ़ती नज़र आ रही है। दिल्ली उच्च न्यायालय में एक याचिका दायर करके सलमान खान की मुख्य भूमिका वाली फिल्म ‘‘भारत'' की रिलीज पर यह कह कर रोक लगाने और इसके नाम बदलने की मांग की गई है कि इससे कथित तौर पर देश की राजनीतिक और सांस्कृतिक छवि विकृत होती है।
याचिका में कहा गया है कि प्रतीक और नाम अधिनियम व्यापार, कारोबार, पेशे या किसी पेटेंट के शीर्षक और किसी ट्रेडमार्क के रूप में ‘भारत' नाम के इस्तेमाल को प्रतिबंधित करता है। यह याचिका विकास त्यागी ने दायर की है और उनका कहना है कि भारत के संविधान के अनुसार ‘भारत' देश का आधिकारिक नाम है और इस नाम से फिल्म का निर्माण करना अनुचित है।
याचिका में यह भी कहा गया है कि फिल्म के निर्देशक अली अब्बास जाफर, निर्माताओं, केंद्रीय फिल्म निर्माणन बोर्ड एवं केंद्र को यह निर्देश भी दिया जाए कि वे ‘भारत' नाम से संबंधित किसी भी संवाद एवं जहां पर चरित्र विशेष की तुलना देश के साथ की गई हो, उसे बदला जाए।
bhavtarini.com@gmail.com 