सहकारी समितियों में ‘‘कृषक सहयोग शिविरों‘‘ का आयोजन
सूरजपुर
सूरजपुर जिले में 26 समितियों में 20 जून से 5 जुलाई तक साप्ताहिक हाट बाजार में कृषक सहयोग शिविर लगायें जा रहे हैं, जिसमें कृषि विभाग द्वारा किसानों को धान बीज, दलहन तिलहन बीज प्रदाय, दलहन आदि के लिए परती भूमि के उपयोग संबंधी सलाह दी जा रही है। इसी तरह राजस्व विभाग द्वारा कृषकों के राजस्व मामलों का निपटारा, सहकारी बैंक द्वारा के.सी.सी जारी करना तथा नवीनीकरण का कार्य किया जा रहा है।
कलेक्टर दीपक सोनी के निर्देश में के.सी.सी. हेतु घोषणा पत्र/बी-1, खसरा, नक्शा(जिन कृषकों का भुइंया पोर्टल पर बी 01, खसरा अपलोड है उन्हें सहकारी बैंक द्वारा निःशुल्क उपलब्ध कराया गया। 20 जून को उमेश्वरपुर, कांटारोली, देवनगर, पोंडी, सलका (विश्रामपुर), सिलफिली समिति के द्वारा साप्ताहिक हाट बाजार में शिविर का आयोजन किया गया।
bhavtarini.com@gmail.com 