कर्नाटक में एक दिन में 5,536 नए मामले, मृतकों की संख्या दो हजार के पार

कर्नाटक में एक दिन में 5,536 नए मामले, मृतकों की संख्या दो हजार के पार
बेंगलुरु, कर्नाटक में कोरोना वायरस के कारण मरने वालों की संख्या मंगलवार को दो हजार के पार चली गई। वहीं राज्य में एक दिन में सर्वाधिक 5,536 नए मामले आए हैं। स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि राज्य में कुल मामले 1,07,001 हो गए हैं। विभाग के मुताबिक, दिन में 2819 मरीजों को संक्रमण से ठीक होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दी जाएगी। वहीं, 102 लोगों ने बीमारी के कारण दम तोड़ दिया है, जिसके बाद मृतक संख्या 2,055 पहुंच गई है। नए मामलों में बेंगलुरू शहरी जिले से 1898 मरीज शामिल हैं। यह लगातार पांचवां दिन है जब राज्य में पांच हजार से ज्यादा लोगों में कोरोना वायरस के संक्रमण की पुष्टि हुई है।स्वास्थ्य विभाग ने बुलेटिन में कहा कि मंगलवार शाम तक कुल 40,504 लोगों को अस्पताल से छुट्टी दी गई है। इसमें कहा गया है कि 63,822 मरीज अलग अलग अस्पतालों में पृथक वार्ड में भर्ती हैं जबकि 612 मरीज आईसीयू में हैं। मृत्यु दर 1.92 फीसदी है जबकि ठीक होने की दर 37.85 प्रतिशत है।