6 पैरामिलिट्री फोर्स के जवान सहित 10 पाए गए कोरोना पॉजिटिव

6 पैरामिलिट्री फोर्स के जवान सहित 10 पाए गए कोरोना पॉजिटिव

राजनांदगांव
ाजनांदगांव में 6 पैरामिलिट्री फोर्स (आईटीबीपी) के जवान सहित एक रुरल मेडिकल अफसर व तीन क्वॉरंटीन सेंटर के ग्रामीण कोराना पॉजिटिव पाए गए।

सीएमएचओ डॉ. मिथलेश चौधरी ने बताया कि सोमनी स्थित आईटीबीपी के क्वॉरंटीन सेंटर के 6 जवान कोरोना पाजिटिव पाए गए हैं। वहीं मोहला में पदस्थ आरएचओ व क्वॉरंटीन सेंटर के दो ग्रामीण सहित डोंगरगांव के क्वॉरंटीन सेंटर से एक व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाया गया है। आज मिले इन मरीजों को राजनांदगांव मेडिकल कॉलेज में लाकर दाखिल करा दिया गया है।