भगवंत मान ने दिया इस्तीफा, बोले- अब पंजाब की सेवा का वक्त  

भगवंत मान ने दिया इस्तीफा, बोले- अब पंजाब की सेवा का वक्त  

अमृतसर। पंजाब की संगरूर लोकसभा सीट से सांसद भगवंत मान ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है, इससे पहले भगवंत मान ने कहा कि मैं लोकसभा को बहुत मिस करूंगा, लेकिन पंजाब के लोगों की सेवा करने के लिए जो नई जिम्मेदारी मिली है अब उसे निभाएंगे।

दरअसल, भगवंत मान के चेहरे पर आम आदमी पार्टी ने पंजाब में विधानसभा चुनाव लड़ा था। अब पार्टी ने शानदार जीत हासिल की है। भगवंत मान 16 मार्च को पंजाब के सीएम पद की शपथ लेंगे। भगवंत मान संगरूर से दो बार सांसद रहे, इससे पहले मान ने ट्वीट कर कहा, आज दिल्ली जाकर मैं संगरूर के सांसद पद से इस्तीफा दे रहा हूं। संगरूर के लोगों ने इतने साल मुझे बहुत प्यार दिया, इस लिए बहुत धन्यवाद। अब पूरे पंजाब की सेवा करने का मौका मिला है, संगरूर के लोगों से वादा करता हूं कि कुछ ही महीनों में उनकी आवाज लोकसभा में फिर से गूंजेगी। 

16 मार्च को सीएम पद की शपथ लेंगे भगवंत मान

16 मार्च को पंजाब के सीएम पद की शपथ लेंगे। यह समारोह भगत सिंह के पैतृक गांव खटकड़कलां में होगा। आप ने पंजाब विधानसभा चुनाव में 92 सीटें जीती हैं। वहीं, कांग्रेस 18 सीटों पर जीत दर्ज कर पाई। मान ने इस चुनाव धुरी विधानसभा से जीत हासिल की है।