मुख्यमंत्री ने संत कंवर राम की जयंती पर उन्हें किया नमन

मुख्यमंत्री ने संत कंवर राम की जयंती पर उन्हें किया नमन

रायपुर, मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने संत कंवर राम की 13 अप्रैल को जयंती पर उन्हें नमन करते हुए सिंधी समाज के लोगों को बधाई और शुभकामनाएं दी है। श्री बघेल ने कहा है संत कंवर राम जी ने भजनों, सूफी कलामों के माध्यम से जन-जन तक मानव प्रेम का संदेश पहुंचाया। उन्होंने सारे विश्व को सत्य, अहिंसा, विश्वबंधुत्व, त्याग और बलिदान का मार्ग दिखाया। उनकी आवाज की मधुरता और सादगी ने आम-खास सभी लोगों को प्रभावित किया। श्री बघेल ने कहा कि संत कंवर राम ने अपने जीवन मूल्यों से परोपकार एवं मानव आदर्शों को नई दिशा प्रदान की।

सोशल मीडिया पर देखें खेती-किसानी और अपने आसपास की खबरें, क्लिक करें...

- देश-दुनिया तथा खेत-खलिहान, गांव और किसान के ताजा समाचार पढने के लिए सोशल मीडिया प्लेटफार्म गूगल न्यूजगूगल न्यूज, फेसबुक, फेसबुक 1, फेसबुक 2,  टेलीग्राम,  टेलीग्राम 1, लिंकडिन, लिंकडिन 1, लिंकडिन 2टवीटर, टवीटर 1इंस्टाग्राम, इंस्टाग्राम 1कू ऐप से जुडें- और पाएं हर पल की अपडेट