प्रत्याशी बदलने वाली सीटों पर मुश्किल में कांग्रेस, दो फाड़ में बंटी

प्रत्याशी बदलने वाली सीटों पर मुश्किल में कांग्रेस, दो फाड़ में बंटी

भोपाल। कांग्रेस ने विधानसभा चुनाव में जिन सीटों पर प्रत्याशी बदले वहां कांग्रेस दो फाड़ हो गई है। कांगे्रस ने पांच सीट बडऩगर, सुमावली, गोटेगांव, जावरा और पिपरिया सीट से प्रत्याशी बदले थे। इनमें से तीन सीट सुमावली, बडनग़र और गोटेगांव में पूर्व प्रत्याशी बगावत करके चुनाव मैदान में उतर आए हैं। इससे पार्टी प्रत्याशियों की मुश्किलें बढ़ गई हैं।

कांगे्रस प्रत्याशी के लिए मुसीबत बन गए 

उज्जैन की बडऩगर सीट पर कांग्रेस दो फाड़ हो चुकी है। आधी कांग्रेस पूर्व घोषित प्रत्याशी राजेन्द्र सिंह सोलंकी के साथ हो गई है। जबकि शेष कांग्रेस प्रत्याशी मुरली मोरवान के साथ है। कांगे्रस ने पहली सूची में राजेन्द्र सिंह को प्रत्याशी घोषित किया था। इसके बाद विरोध के चलते कांग्रेस को टिकट बदलना पड़ा। टिकट बदलने के बाद राजेन्द्र सिंह निर्दलीय चुनाव में उतरे। अब कांगे्रस प्रत्याशी के लिए मुसीबत बन गए हैं। यहां कांग्रेस को नुकसान हो सकता है।

सिकरवार बागी होकर बसपा से चुनाव लड़ रहे 

इसी तरह सुमावली सीट पर कांग्रेस ने पहले कुलदीप सिंह सिकरवार को प्रत्याशी बनाया था। बाद में विधायक अजब सिंह कुशवाह को भी प्रत्याशी बनाया। सिकरवार बागी होकर बसपा से चुनाव लड़ रहे हैं। यहां भी कांग्रेस दो फाड़ हो चुकी है। जिससे प्रत्याशी को नुकसान की संभावना हो सकती है। गोटेगांव में भी पूर्व प्रत्याशी शेखर चौधरी निर्दलीय चुनाव लड़ रहे हैं। वहां भी कांगे्रस बंट गई है। जिससे कांग्रेस प्रत्याशी एनपी प्रजापति को नुकसान उठाना पड़ सकता है।

सोशल मीडिया पर देखें खेती-किसानी और अपने आसपास की खबरें, क्लिक करें...

- देश-दुनिया तथा खेत-खलिहान, गांव और किसान के ताजा समाचार पढने के लिए सोशल मीडिया प्लेटफार्म गूगल न्यूजगूगल न्यूज, फेसबुक, फेसबुक 1, फेसबुक 2,  टेलीग्राम,  टेलीग्राम 1, लिंकडिन, लिंकडिन 1, लिंकडिन 2टवीटर, टवीटर 1इंस्टाग्राम, इंस्टाग्राम 1कू ऐप से जुडें- और पाएं हर पल की अपडेट