मुख्यमंत्री रोजगार उत्सव व युवा सम्मेलन कार्यक्रम में PM मोदी और CM भजनलाल ने प्रदेश स्तर से किया संबोधित नवनियुक्त युवाओं को मिले वेलकम किट

मुख्यमंत्री रोजगार उत्सव व युवा सम्मेलन कार्यक्रम में PM मोदी और CM भजनलाल ने प्रदेश स्तर से किया संबोधित नवनियुक्त युवाओं को मिले वेलकम किट

जिला कलक्टर ने कहा - कर्तव्यों को अधिकारों से ऊपर रखें, समुचित दायित्व निर्वहन से विकसित समाज की संकल्पना को करें साकार
जयपुर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मुख्य आतिथ्य में अजमेर स्थित कायड़ विश्राम स्थली में शनिवार को मुख्यमंत्री रोजगार उत्सव व युवा सम्मेलन का प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया गया।

प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एचपीवी वैक्सीन का शुभारंभ किया तथा 21800 से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरी के नियुक्ति पत्रों का वितरण किया। इसी के साथ 16600 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं का शिलान्यास व उद्घाटन किया और 1000 करोड़ रुपये सामाजिक सुरक्षा पेंशन का हस्तांतरण किया। इसी के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेश के युवाओं को संबोधित किया।

इसी क्रम में चूरू जिला मुख्यालय पर मातुकमला गोयनका टाऊन हॉल में शनिवार को मुख्यमंत्री रोजगार उत्सव व युवा सम्मेलन का जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिला स्तरीय कार्यक्रम से वीसी के जरिए प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम से जुड़ा रहा। कार्यक्रम का जिला, ब्लॉक व पंचायत स्तर पर प्रसारण भी किया गया।


नवनियुक्त युवाओं को प्रदान किए वेलकम किट

इस दौरान जिला कलक्टर अभिषेक सुराणा सहित अतिथियों ने महेंद्र कुमार, नरेंद्र कालदा, राजेंद्र इंदलिया, सोनू कुमारी, पुष्प सहित नवनियुक्त युवाओं को वेलकम किट प्रदान किए और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं प्रेषित कीं।