नितिन गडकरी जान से मारने की धमकी, दाऊद के नाम पर 3 बार आई कॉल

नितिन गडकरी जान से मारने की धमकी, दाऊद के नाम पर 3 बार आई कॉल

नई दिल्ली, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को जान से मारने की धमकी मिली है। केंद्रीय मंत्री को नागपुर के जनसंपर्क कार्यालय के लैंडलाइन नंबर पर धमकी देने के लिए तीन बार कॉल की गई है। दाऊद के नाम पर उनको जान से मारने की धमकी दी गई है। खबर यह भी है कि उनसे 100 करोड़ रुपए की मांग की गई है और न देने पर उन्हें जान से मारने की धमकी दी गई है।

धमकी मिलने के बाद मुंबई पुलिस ने गडकरी के नागपुर कार्यालय की सुरक्षा बढ़ा दी है। कार्यालय के बाहर अतिरिक्त जवानों की तैनाती की गई है। नागपुर कार्यालय के पास होने वाली हर एक मूवमेंट पर पैनी नजर रखी जा रही है। केंद्रीय मंत्री के नागपुर कार्यालय में स्थानीय पुलिस टीम के अलावा एंटी टेररिज्म स्क्वॉड की टीम भी पहुंच चुकी है। मामले की छानबीन जारी है।

पहली कॉल 11.29 बजे
शनिवार सुबह से नितिन गडकरी के नागपुर स्थित जनसंपर्क कार्यालय में तीन बार जान से मारने की धमकी देने वाली कॉल आ चुकी है। पहली कल सुबह 11 बजकर 29 मिनट में आई। दूसरी कॉल 11 बज कर 35 मिनट में आई। तीसरी कॉल 12 बज कर 32 मिनट में आई।

इसे भी देखें

- देश-दुनिया तथा खेत-खलिहान, गांव और किसान के ताजा समाचार पढने के लिए सोशल मीडिया प्लेटफार्म गूगल न्यूजगूगल न्यूज, फेसबुक, फेसबुक 1, फेसबुक 2,  टेलीग्राम,  टेलीग्राम 1, लिंकडिन, लिंकडिन 1, लिंकडिन 2, टवीटर, टवीटर 1, इंस्टाग्राम, इंस्टाग्राम 1कू ऐप से जुडें- और पाएं हर पल की अपडेट