फ्राइडे सिंगर्स नाईट की झलकियां

1 / 3

1.

मंडला - फ्राइडे सिंगर ग्रुप के 2 वर्ष पूर्ण होने पर स्थानीय झंकार भवन में संगीतमय महफिल का आयोजन किया गया। इसमें फ्राइडे सिंगर ग्रुप से जुड़े कलाकारों ने अपनी प्रस्तुति दी। इस कार्यक्रम में सभी कलाकारों ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुति देकर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। फ्राइडे सिंगर्स ग्रुप की तरफ से सभी प्रतिभागियों को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित भी किया गया। उल्लेखनीय है कि फ्राइडे सिंगर्स ग्रुप एक व्हाट्सएप्प ग्रुप है जिसे हर शुक्रवार ग्रुप मेंबर्स लिए ओपन किया जाता है। मेंबर्स उसमे अपने गीतों के ऑडियो पोस्ट करते है। विभिन्न अवसरों व पर्वों पर थीम आधारित प्रस्तुति ग्रुप में पोस्ट की जाती है। इस ग्रुप में मंडला के अलावा अन्य जिलों के कलाकार भी जुड़े हुए है। इसी ग्रुप के निर्माण के दो वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर इस संगीतमय संध्या का सफल आयोजन किया गया था। 

Next