मुर्गी पालन व्यवसाय से आर्थिक समृद्ध बनने का मिला सुनहरा अवसर

मुर्गी पालन व्यवसाय से आर्थिक समृद्ध बनने का मिला सुनहरा अवसर

मोहला, विकासखंड मोहला के ग्राम पंचायत उरवाही के संजय के जीवन में अब  समृद्धि ने दस्तक दी है। अब वह अपने जीवन को आर्थिक तन्हाई से दूर कर आर्थिक समृद्धि में जीवन व्यतीत करने लगा है। संजय ने बताया कि वह मजदूरी के साथ खेती-किसानी का काम करता है। उन्होंने बताया कि उनके जीवन में हमेशा तंगहाली होता था। इसके चलते वह अपने परिवार की जरूरत को पूरा नहीं कर पता था। इस स्थिति में उन्होंने मुर्गी पालन का व्यवसाय करने का निश्चय लिया और ग्राम पंचायत से संपर्क किया। ग्राम पंचायत के द्वारा मनरेगा के तहत उसके घर की बाड़ी में मुर्गी शेड बनाया गया है। मुर्गी शेड में वह 500 देसी मुर्गी का पालन कर रहा है। उन्नत एवं देशी नस्ल की मुर्गी पालन से उसे काफी अच्छी आमदनी हो रही है। उन्होंने बताया कि  इस वर्ष उसे अभी तक 50 हजार की आर्थिक आमदानी हो चुकी है। मुर्गी बेचकर मिली राशि से वह अपने परिवार की जरूरत को पूरा कर रहा है। उन्होंने बताया कि मुर्गी पालन से अब उसके घर में उमंग भर आया है। उन्होंने योजना के लिए शासन के प्रति आभार जताया है।

सोशल मीडिया पर देखें खेती-किसानी और अपने आसपास की खबरें, क्लिक करें...

- देश-दुनिया तथा खेत-खलिहान, गांव और किसान के ताजा समाचार पढने के लिए सोशल मीडिया प्लेटफार्म गूगल न्यूजगूगल न्यूज, फेसबुक, फेसबुक 1, फेसबुक 2,  टेलीग्राम,  टेलीग्राम 1, लिंकडिन, लिंकडिन 1, लिंकडिन 2टवीटर, टवीटर 1इंस्टाग्राम, इंस्टाग्राम 1कू ऐप  यूटयूब चैनल  से जुडें- और पाएं हर पल की अपडेट, देखें-  मप्र समाचार, छत्तीसगढ समाचार, उडीसा समाचार, राजस्थान समाचार, पंजाब समाचार, उप्र समाचार, खेल समाचार, धर्म समाचार, कैरियर समाचार, बिजनेस समाचार