राज्यपाल बागडे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिन पर बधाई और शुभकामनाएं दी

राज्यपाल बागडे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिन पर बधाई और शुभकामनाएं दी

राज्यपाल ने कहा, मोदी दूरदर्शी सोच के स्वप्नदृष्टा प्रधानमंत्री, उनके नेतृत्व में राष्ट्र तेजी से विकास की ओर अग्रसर हो रहा
जयपुर। राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिन पर बधाई और शुभकामनाएं देते हुए उनके स्वस्थ और दीर्घायु जीवन की कामना की है।

बागडे ने कहा कि मोदी दूरदर्शी सोच के स्वप्नदृष्टा प्रधानमंत्री हैं। उनके नेतृत्व में राष्ट्र तेजी से विकास की ओर अग्रसर हो रहा है।

राज्यपाल ने  कहा कि "विकसित भारत" का प्रधानमंत्री मोदी का संकल्प भारत को फिर से विश्व गुरु के रूप में स्थापित करेगा। उन्होंने मोदी के  स्वस्थ एवं मंगलमय जीवन हेतु ईश्वर से प्रार्थना की।