भेंट मुलाकात में CM भुपेश ने जानी धरातल पर योजनाओं की हकीकत

भेंट मुलाकात में CM भुपेश ने जानी धरातल पर योजनाओं की हकीकत

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल रायपुर दक्षिण विधानसभा के अंतर्गत बूढ़ा तालाब के पास निगम खेल मैदान स्थित भेंट-मुलाकात स्थल पहुंचे।

मुख्यमंत्री ने छत्तीसगढ़ महतारी के छायाचित्र के समक्ष माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर भेंट-मुलाकात की शुरुआत की।

उन्होंने राज्य गीत "अरपा पैरी के धार" से कार्यक्रम की शुरुआत कर लोगों से संवाद करना शुरू किया।

रायपुर, भेंट-मुलाकात कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने कहा कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य यह देखना है कि हमारी योजनाएं आम जनता तक सही तरीके से पहुंच रही है या नहीं।

मुख्यमंत्री द्वारा राशनकार्ड के संबंध में पूछा गया, राशनकार्ड बनाकर सबको चावल दे रहे हैं, सभी का राशनकार्ड बना है।

भाठागांव निवासी नीलू साहू ने बताया कि हमारे परिवार में 4 सदस्य हैं, 35 किलो चावल के साथ शक्कर, नमक, सब मिल रहा है।

मिट्टी तेल महंगा होने की बात कही, जिसे सुनकर मुख्यमंत्री ने बताया कि मिट्टी तेल और गैस सिलेंडर का दाम केंद्र सरकार तय करती है।

राशनकार्ड पर रुकमणी बारले ने बताया कि वार्ड क्रमांक 1 के अटारी में रहती हूं, मेरा राशनकार्ड नहीं बना है। 6 महीने पहले राशन कार्ड के लिए पार्षद को आवेदन दिया था मुख्यमंत्री ने रुक्मणी का राशन कार्ड बनवाने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया।

शहरी स्वास्थ्य स्लम योजना की हितग्राही बनिहारिन यादव ने
मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि निःशुल्क दवाई और इलाज हो रहा है। गाड़ी नियमित आती है और इलाज करते हैं।बीपी, शुगर सबकी दवाई मिलती है।

संगीता चंद्राकर ने आग्रह पर मुख्यमंत्री ने कहा कि शासन की किसी भी जनहितकारी योजना का लाभ लेने के लिए आम जनता को किसी एप्रोच की आवश्यकता नहीं है।

हम आम जनता को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाए देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

बेहतर स्वास्थ्य योजनाओं से हम 82 लाख लोगों का इलाज कर चुके हैं।

शहरी स्वास्थ्य स्लम योजना की हितग्राही बनिहारिन यादव ने
मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि निःशुल्क दवाई और इलाज हो रहा है। गाड़ी नियमित आती है और इलाज करते हैं।बीपी, शुगर सबकी दवाई मिलती है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हमने श्री धनवंतरी योजना की शुरुआत की है, जिसके तहत जेनेरिक मेडिसिन मिलता है। जिनमें दवाइयों की खरीदी पर 70% से 80% तक छूट मिलती है।

इस योजना से लाभान्वित काजल चंद्राकर ने बताया कि पहले 1500 रुपए की दवाई लेते थे, अब इस योजना के कारण अब 900 रूपया में मिल जाता है, आपका बहुत-बहुत धन्यवाद।

मोहम्मद इमरान ने बताया कि वार्ड क्रमांक. 63 में रहता हूं, मेरे क्लब में 63 सदस्य हैं जिसमें 12 महिलाएं हैं। इमरान ने बताया कि मितान क्लब के माध्यम से अपने वार्ड में विभिन्न सांस्कृतिक गतिविधियों का आयोजन कराते हैं। इमरान ने इस योजना के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया।

मुफ्त में हुआ 20 लाख का इलाज

मुख्यमंत्री के विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना से लाभान्वित योगेंद्र सिन्हा को ज्वांडिस हुआ था, उन्होंने बताया कि डॉक्टर ने उन्हें लिवर ट्रांसप्लांट का कहा, योजना के लाभ से मेरा 20 लाख तक का इलाज पूरा निःशुल्क हुआ है।

बेटे के इलाज के लिए ढाई लाख मिला

भाठागांव निवासी अजय नायडू ने बताया कि बेटे के इलाज के लिए शासन की ओर से ढाई लाख रुपए की मदद मिली। अजय ने इस सहायता के लिए मुख्यमंत्री को धन्यवाद दिया।

महावीर मालू, निवासी स्वामी विवेकानंद वार्ड ने बताया कि 11 सौ फिट में मकान बनाया हूं, नियमितीकरण का लाभ मिला है, आपका बहुत-बहुत धन्यवाद।

हरपाल दास ने बताया कि भगवतीचरण वार्ड में मेरा मकान था, इस योजना से बहुत ही आसानी से मेरा नियमितीकरण हो गया। हरपाल ने इस योजना के लिए मुख्यमंत्री को धन्यवाद दिया।

दवाइयों की खरीदी पर 70% से 80% तक छूट

मुख्यमंत्री ने कहा कि हमने श्री धनवंतरी योजना की शुरुआत की है, जिसके तहत जेनेरिक मेडिसिन मिलता है। जिनमें दवाइयों की खरीदी पर 70% से 80% तक छूट मिलती है।

2 दिन में पास हो गया मकान का नक्शा

अमित चंद्रा ने बताया कि भाठागांव में प्लॉट लिया हूं, भवन अनुज्ञा के अंतर्गत मैंने आवेदन दिया और मेरे मकान का नक्शा केवल 2 दिन में पास हो गया, अमित ने इस योजना के लिए मुख्यमंत्री का धन्यवाद दिया।

मोर जमीन, मोर मकान योजना से बन रहा मेरा मकान

दुर्गा देवांगन ने बताया कि 'मोर जमीन मोर मकान योजना' के अंतर्गत मेरा मकान बनना शुरू हो गया है। इस योजना के अंतर्गत इस महंगाई जैसे समय में भी हम गरीब मकान बनाने का सपना देख पा रहे हैं। दुर्गा ने इस महत्वपूर्ण योजना के लिए मुख्यमंत्री को धन्यवाद दिया।

भगवती प्रसाद शुक्ला ने बताया कि कबीर नगर में रहता हूं, किराए के मकान में सन 78 से रायपुर में रह रहा हूं। हमारे पास कोई मकान और जमीन नहीं है, इस पर मुख्यमंत्री ने कहा कि आप आवेदन दीजिए आपको योजना का लाभ मिलेगा।

मितान क्लब के माध्यम से कई कार्यक्रम करते हैं

मोहम्मद इमरान ने बताया कि वार्ड क्रमांक. 63 में रहता हूं, मेरे क्लब में 63 सदस्य हैं जिसमें 12 महिलाएं हैं। इमरान ने बताया कि मितान क्लब के माध्यम से अपने वार्ड में विभिन्न सांस्कृतिक गतिविधियों का आयोजन कराते हैं। इमरान ने इस योजना के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया।

ओलंपिक के आयोजन अच्छा लगा

राजीव युवा मितान क्लब के सदस्य योगेश शर्मा, सुंदर नगर ने बताया कि छत्तीसगढ़िया ओलंपिक का आयोजन हुआ, बहुत अच्छा लगा।

एक लाख छत्तीस हजार का गोबर बेच

गोधन न्याय योजना का लाभ ले रहे प्रेम यादव ने बताया कि वह गोकुल नगर में रहते हैं। इस योजना में उन्होंने 1 लाख 35 हजार रुपए का गोबर बेचा है। मुख्यमंत्री का धन्यवाद करते हुए प्रेम ने कहा कि आपकी इस योजना से छत्तीसगढ़ गोबर के मामले में पूरे देश में मॉडल बन चुका है।

सोशल मीडिया पर देखें खेती-किसानी और अपने आसपास की खबरें, क्लिक करें...

- देश-दुनिया तथा खेत-खलिहान, गांव और किसान के ताजा समाचार पढने के लिए सोशल मीडिया प्लेटफार्म गूगल न्यूजगूगल न्यूज, फेसबुक, फेसबुक 1, फेसबुक 2,  टेलीग्राम,  टेलीग्राम 1, लिंकडिन, लिंकडिन 1, लिंकडिन 2टवीटर, टवीटर 1इंस्टाग्राम, इंस्टाग्राम 1कू ऐप से जुडें- और पाएं हर पल की अपडेट