सारंगढ़ में उत्साह और गरिमामय वातावरण में मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

सारंगढ़ में उत्साह और गरिमामय वातावरण में मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

मुख्यमंत्री हर्षोल्लास विष्णु देव साय के संदेश का किया वाचन, उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी-कर्मचारियों और शहीद परिवारों का किया सम्मान

देशभक्ति से ओत-प्रोत सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां

रायपुर, स्वतंत्रता दिवस का राष्ट्रीय पर्व सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में पूरे उत्साह, उमंग, गौरव और गरिमामय वातावरण में समारोहपूर्वक मनाया गया। जिला मुख्यालय सारंगढ़ के खेलभांठा मैदान में आयोजित मुख्य समारोह में रायगढ़ लोकसभा क्षेत्र के सांसद हर्षोल्लास राधेश्याम राठिया मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने ध्वजारोहण कर राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी। इस अवसर पर पूरा परिसर देशभक्ति, राष्ट्रप्रेम और राष्ट्रीय गौरव की भावना से ओत-प्रोत नजर आया।

ध्वजारोहण के पश्चात मुख्य अतिथि हर्षोल्लास राधेश्याम राठिया ने परेड का निरीक्षण किया। परेड में जिला पुलिस बल पुरुष, जिला पुलिस बल महिला, एनसीसी पुरुष, एनसीसी महिला, स्काउट-गाइड तथा रेडक्रॉस के दल शामिल हुए। विभिन्न टुकड़ियों ने अनुशासन, कदमताल और राष्ट्रसेवा की भावना के साथ शानदार मार्चपास्ट प्रस्तुत करते हुए मुख्य अतिथि को सलामी दी। इसके पश्चात हर्ष फायर किया गया तथा राष्ट्रगान की धुन का वादन हुआ। परेड दलों द्वारा सामूहिक रूप से ‘राष्ट्रपति की जय’ का उद्घोष किया गया।

मुख्य अतिथि हर्षोल्लास राठिया ने मुख्यमंत्री हर्षोल्लास विष्णु देव साय द्वारा प्रदेश की जनता के नाम प्रेषित संदेश का वाचन किया। उन्होंने संदेश के माध्यम से प्रदेश के विकास, सुशासन, जनकल्याणकारी योजनाओं तथा नागरिकों की खुशहाली के लिए किए जा रहे प्रयासों का उल्लेख किया। इसके बाद मुख्य अतिथि ने उल्लास और उमंग के प्रतीक रंग-बिरंगे गुब्बारों को आकाश में छोड़कर जिलेवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने परेड में शामिल टुकड़ियों के कप्तानों से परिचय प्राप्त किया। जवानों, एनसीसी कैडेट्स, स्काउट-गाइड तथा रेडक्रॉस के विद्यार्थियों ने अनुशासन, समर्पण और राष्ट्रसेवा की भावना का प्रभावी प्रदर्शन किया।

स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान जिले में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट एवं सराहनीय कार्य करने वाले अधिकारी-कर्मचारियों को प्रशस्ति-पत्र एवं सम्मान प्रदान किया गया। जिला प्रशासन तथा विभिन्न विभागों में अपने दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करते हुए उल्लेखनीय योगदान देने वाले अधिकारी-कर्मचारियों को मुख्य अतिथि हर्षोल्लास राठिया ने सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

समारोह में देश की आजादी के लिए संघर्ष करने वाले स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के योगदान को श्रद्धापूर्वक स्मरण किया गया। स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजनों तथा शहीद जवानों के परिवारजनों को मुख्य अतिथि द्वारा शॉल एवं श्रीफल भेंटकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर उन्होंने पूर्व सैनिकों से भेंट कर उनका सम्मान किया और स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं।

देशभक्ति से ओत-प्रोत सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां

समारोह का सबसे आकर्षक और भावपूर्ण पक्ष विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रम रहा। विद्यार्थियों ने देशभक्ति, राष्ट्रप्रेम, स्वतंत्रता संग्राम, भारतीय संस्कृति और राष्ट्रीय एकता की भावना से ओत-प्रोत रंगारंग प्रस्तुतियां दीं। प्रस्तुतियों में देश के वीर सपूतों के त्याग, बलिदान और राष्ट्रप्रेम की जीवंत झलक देखने को मिली। गीत, नृत्य एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने उपस्थित जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और नागरिकों को भाव-विभोर कर दिया। दर्शकों ने तालियों की गड़गड़ाहट से प्रतिभागी विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया।

सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रतियोगिता में प्रथम स्थान मोना मॉर्डन स्कूल सारंगढ़, द्वितीय स्थान आदर्श ज्योति विद्यालय छिंद तथा तृतीय स्थान शासकीय हाईस्कूल हरदी, सारंगढ़ ने प्राप्त किया। विजेता संस्थाओं को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया।

परेड प्रतियोगिता में जिला पुलिस बल का दबदबा

स्वतंत्रता दिवस समारोह में आयोजित परेड प्रतियोगिता के जूनियर डिवीजन में प्रथम स्थान सेजेस सारंगढ़, द्वितीय स्थान सेजेस सारंगढ़ तथा तृतीय स्थान स्काउट रोवर, शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सारंगढ़ ने प्राप्त किया।

सीनियर डिवीजन में प्रथम स्थान जिला पुलिस बल (सशस्त्र बल) को मिला। द्वितीय स्थान एनसीसी सीनियर डिवीजन तथा तृतीय स्थान पुलिस विभाग की द्वितीय टीम ने प्राप्त किया। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली सभी टुकड़ियों को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया।

जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों की रही गरिमामय उपस्थिति

स्वतंत्रता दिवस के मुख्य समारोह में सारंगढ़ विधायक श्रीमती उत्तरी जांगड़े, कलेक्टर श्रीमती पद्मिनी भोई साहू एवं पुलिस अधीक्षक हर्षोल्लास सुनील शर्मा सहित जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी, पुलिस एवं सुरक्षा बलों के जवान, विद्यार्थी तथा बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे। पूरे समारोह में देशभक्ति और राष्ट्रीय गौरव का वातावरण बना रहा।