होली के उपलक्ष्य में पुरजन विहार में आयोजित हुआ पलाश उत्सव
जयपुर। पंच गौरव कार्यक्रम के अंतर्गत होली के उपलक्ष्य में पुरजन विहार (कम्पनी बाग) में पलास उत्सव आयोजित हुआ, जिसमें वन एवं पर्यावरण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) संजय शर्मा ने दीप प्रज्जवलन कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया।
वन राज्य मंत्री ने जिलेवासियों को होली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि पंच गौरव के तहत यह कार्य क्रार्यक्रम आयोजित किया गया है, वह जिले के पंच गौरव को बढावा देने का मंच है। उन्होंने कहा कि होली का त्योहार प्रेम और भाईचारे का प्रतीक है। इससे आपसी भाईचारा मजबूत होता है। उन्होंने कहा कि वन विभाग द्वारा आर्गेनिक हर्बल गुलाल बनाई गई है, जो कि स्थानीय उत्पादों को बढावा देने का मार्ग है।
पर्यटन विभाग की उप निदेशक श्रीमती टीना यादव ने बताया कि कार्यक्रम में आकर्षक फोटो प्रदर्शनी का आयोजन किया गया, जिसमें अलवर के पंच गौरव पर्यटक स्थल सरिस्का के प्राकृतिक स्थलों और वन्य जीवों को प्रदर्शित किया गया। साथ ही वन विभाग द्वारा पलाश प्रदर्शनी लगाई गई, जिसमें पलाश वृक्ष के महत्व, संरक्षण और पलाश के उत्पादों हर्बल गुलाल की जानकारी दी गई। वहीं सांस्कृतिक संध्या में प्रसिद्ध लोक कलाकार भुंगर खान लंगा (बाड़मेर) अपनी मनमोहक प्रस्तुतियां देकर उपस्थित जनसमूह का मनोरंजन किया तथा मोरू सपेरा (जयपुर) अपनी पारंपरिक कला से दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया। इसके साथ ही अलवर के स्थानीय लोक कलाकार भी रंगारंग प्रस्तुतियां दी। जिससे प्रदेश की लोक संस्कृति की विविधता और जीवंतता झलेकी, जिस पर उपस्थ्ति लोगों को खूब सराहा।
इस डीएफओ राजेन्द्र हुड्डा, पर्यटन विभाग की उप निदेशक श्रीमती टीना यादव, जिला अध्यक्ष अशोक गुप्ता, पं. जले सिंह, अजय शर्मा सहित प्रबुद्ध व्यक्ति एवं बडी संख्या में आमजन मौजूद रहे।
bhavtarini.com@gmail.com
