1 जनवरी, 2016 को या उसके बाद सेवानिवृत्त होने वाले न्यायिक अधिकारियों को मिलगी काल्पनिक वेतन वृद्धि

1 जनवरी, 2016 को या उसके बाद सेवानिवृत्त होने वाले न्यायिक अधिकारियों को मिलगी काल्पनिक वेतन वृद्धि

जयपुर। राज्यपाल के आदेश से विधि एवं विधिक कार्य विभाग के प्रमुख शासन सचिव ब्रजेन्द्र जैन ने अधिसूचना जारी कर बताया है कि जो न्यायिक अधिकारी 1 जनवरी, 2016 को या उसके बाद सेवानिवृत्त होते हैं और जिनकी वेतन वृद्धि सेवानिवृत्ति के अगले दिन देय हो जाती है, उन्हें एक वर्ष की संतोषजनक सेवा पूर्ण करने पर 2,24,100 रुपये की ऊर्ध्वाधर सीमा के अधीन एक काल्पनिक वेतन वृद्धि प्रदान की जाएगी। यह वेतन वृद्धि पेंशन प्रयोजनों के लिए पारिश्रमिक के रूप में मानी जाएगी और इसे ग्रेच्युटी, समानीकरण और अप्रयुक्त अर्जित अवकाश के नकदीकरण के लिए नहीं माना जाएगा।

इस वेतन वृद्धि का लाभ 1 जनवरी, 2016 से 18 मई, 2023 तक काल्पनिक होगा, और नकद लाभ 19 मई, 2023 (माननीय सर्वोच्च न्यायालय के निर्णय की तारीख) से प्रदान किए जाएंगे।

सोशल मीडिया पर देखें खेती-किसानी और अपने आसपास की खबरें, क्लिक करें...

- देश-दुनिया तथा खेत-खलिहान, गांव और किसान के ताजा समाचार पढने के लिए सोशल मीडिया प्लेटफार्म गूगल न्यूजगूगल न्यूज, फेसबुक, फेसबुक 1, फेसबुक 2,  टेलीग्राम,  टेलीग्राम 1, लिंकडिन, लिंकडिन 1, लिंकडिन 2टवीटर, टवीटर 1इंस्टाग्राम, इंस्टाग्राम 1कू ऐप  यूटयूब चैनल से जुडें- और पाएं हर पल की अपडेट