पद्मश्री मालिनी अवस्थी के गायन से बांधा समा

पद्मश्री मालिनी अवस्थी के गायन से बांधा समा

सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सजी नर्मदा जयंती की संध्या

पद्मश्री मालिनी अवस्थी के गायन से बांधा समा

मंडला - माँ नर्मदा जयंती के अवसर पर जिला प्रशासन तथा संस्कृति मंत्रालय के संयुक्त तत्वाधान में रपटाघाट में नर्मदा जयंती की संध्या पर पद्मश्री मालिनी अवस्थी का गायन हुआ। विख्यात लोक गायिका मालिनी अवस्थी की प्रस्तुतियों से रपटाघाट मंडला में शानदार समा बंधा। उन्होंने मां नर्मदा, शिव स्तुति की स्तुति सहित अनेक आकर्षक प्रस्तुतियां दी। नर्मदा जयंती के अवसर पर कार्यक्रम का शंभारंभ दीप प्रज्जवलन से हुआ। नर्मदा जयंती के अवसर पर रपटाघाट में शाम 4:45 से निर्झरणी महोत्सव का प्रारंभ राजेन्द्र जांगले द्वारा बनाई गई फिल्म जीवन रेखा एवं राग ऑफ रिवर नर्मदा के प्रदर्शन के साथ हुआ। इसके पश्चात लोकनृत्य रीना, सैला नृत्य तथा बैगा नृत्य कान्हा हुए। जिले की उभरती गायिका अवनि वर्मा ने शास्त्रीय गायन ठुमरी की प्रस्तुति दी। इस अवसर पर मुख्य अतिथियों ने कलाकारों को सम्मानित किया। जिला प्रशासन की ओर से अवधि लोक गायिका पद्मश्री मालिनी अवस्थी को सम्मानित भी किया गया। कार्यक्रम के बाद मीडिया से बात करते हुए  पद्मश्री मालिनी अवस्थी ने कहा कि नर्मदा तट पर अपनी प्रस्तुति देकर वो आनंदित है। उन्होंने इस दौरान मंडला से अपना नाता भी बताया। उन्होंने कहा कि उनकी नानी मंडला की थी जिनका विवाह कन्नौज में हुआ था। शादी के बाद वो केवल एक बार ही मंडला आई थी। मंडला के बारे में हमने अपनी नानी से काफी कुछ सुना था। आज उनकी चौखट को छूने का भी सौभाग्य प्राप्त हुआ है।

नर्मदा जयंती के अवसर पर रपटाघाट में शाम 4:45 से निर्झरणी महोत्सव का प्रारंभ राजेन्द्र जांगले द्वारा बनाई गई फिल्म जीवन रेखा एवं राग ऑफ रिवर नर्मदा के प्रदर्शन के साथ हुआ। इसके पश्चात लोकनृत्य रीना, सैला नृत्य तथा बैगा नृत्य कान्हा हुए। जिले की उभरती गायिका अवनि वर्मा ने शास्त्रीय गायन ठुमरी की प्रस्तुति दी। इस अवसर पर मुख्य अतिथियों ने कलाकारों को सम्मानित किया। जिला प्रशासन की ओर से अवधि लोक गायिका पद्मश्री मालिनी अवस्थी को सम्मानित भी किया गया। इस दौरान विधायक मंडला देवसिंह सैयाम, जिला पंचायत अध्यक्ष सरस्वती मरावी, नगरपालिका अध्यक्ष पूर्णिमा शुक्ला, जिला पंचायत उपाध्यक्ष शैलेष मिश्रा, नपा.उपाध्यक्ष गिरीश चंदानी, कलेक्टर हर्षिका सिंह, पुलिस अधीक्षक यशपाल सिंह राजपूत, जिला पंचायत सीईओ रानी बाटड, सहायक कलेक्टर अग्रिम कुमार, डीएफओ श्री अरोरा एवं श्री यादव, एडीएम मीना मसराम सहित जनप्रतिनिधि, अधिकारीगण एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।