कांग्रेस विधायक उमंग सिंघार पर दुष्कर्म का मामला दर्ज

कांग्रेस विधायक उमंग सिंघार पर दुष्कर्म का मामला दर्ज

धार। जिले की गंधवानी विधानसभा सीट से कांग्रेस विधायक और कमलनाथ सरकार में वन मंत्री रहे उमंग सिंघार के खिलाफ एक महिला ने दुष्कर्म का केस दर्ज कराया है। महिला ने बलात्कार केस दर्ज कराने के साथ ही अप्राकृतिक कृत्य करने का आरोप लगाया है, शादीशुदा महिला ने विधायक द्वारा शारीरिक के अलावा मानसिक रूप से प्रताडि़त कर मारपीट करने का भी प्रकरण दर्ज कराया है। 38 साल की महिला का आरोप है कि सिंघार ने शादी का वादा कर उससे दुष्कर्म किया है। पीड़िता मध्य प्रदेश के जबलपुर की रहने वाली है। वहीं, मामला नौगांव में दर्ज किया गया है।

नौगांव पुलिस ने दर्ज किया है प्रकरण 
नकारी के अनुसार नौगांव थाने पर एक 38 वर्षीय विवाहित महिला ने कांग्रेस विधायक उमंग सिंघार के खिलाफ दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज करवाई है, महिला ने बताया कि पीडब्ल्यूडी कार्यालय के पीछे स्थित विधायक निवास पर उमंग सिंघार ने नवंबर 2021 से लेकर 18 नवंबर 2022 तक कई बार महिला के साथ दुष्कर्म कर मारपीट और अभद्र व्यवहार किया है। महिला ने विधायक पर अप्राकृतिक कृत्य करने का आरोप भी लगाया है। पुलिस ने विधायक के खिलाफ आईपीसी की धारा 376, 377 और 498 के तहत केस दर्ज कर मामला जांच में लिया है।

इसे भी देखें

 प्रदेश में दम तोड़ रही पीएम मोदी की 'कुसुम', किसानों का टूट रहा सोलर पंप का सपना

उमंग सिंघार का कहना है कि ब्लैकमेल कर रही है
नौगांव पुलिस ने इन सभी आरोपों के आधार पर उमंग सिंगार के खिलाफ आइपीसी की धारा 376, 377 और 498 के तहत प्रकरण दर्ज किया है। उधर विधायक सिंघार का कहना है कि विवाह के बाद से ही पत्नी मुझे ब्लैकमेल कर रही है, उसने धमकी दी है कि 10 करोड़ रुपये दो वरना तुम्हारा करियर बर्बाद कर दूंगी। इस मामले में भाजपा ने सिंघार और कांग्रेस पार्टी पर निशाना साधा है।

- कृषि पंचायत और ग्रामीण विकास से संबंधित समाचारों के लिए देखें

jagatgaon.com

पहले भी विवादों में रहे उमंग सिंघार 
17 मई 2021 को सिंघार के निजी बंगले में एक महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। महिला का शव ग्रिल से लटका हुआ मिला था। हालांकि जब शव मिला तब उमंग सिंघार बंगले पर नहीं थे और अपनी विधानसभा के दौरे पर थे। महिला हरियाणा की रहने वाली थी और अक्सर सिंघार के शाहपुरा स्थित बंगले पर रुकती थी।

पहले विधायक की पत्नी पर भी  मारपीट का मामला दर्ज हो चुका है
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार विधायक पर केस दर्ज होने से पहले एक बार विधायक की पत्नी पर भी मारपीट का मामला दर्ज हो चुका है, उनके घर काम करने आनेवाली एक महिला ने उनकी पत्नी प्रतिमा के खिलाफ अपशब्द बोलेकर मारपीट करने का प्रकरण दर्ज करवाया था। ऐसे में जैसे ही विधायक के खिलाफ केस दर्ज हुआ, लोगों को उनकी पत्नी के खिलाफ दर्ज हुआ मामला भी याद आने लगा।

गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने वीडियो जारी कर साधा निशाना
गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने एक वीडियो जारी कर कहा कि पूर्व मंत्री और कांग्रेस विधायक के खिलाफ एक महिला ने धार जिले के नौगांव थाने में दुष्कर्म और मारपीट की शिकायत की है। महिला की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। उधर कांग्रेस के पीसी शर्मा ने इस पर कहा कि यह प्रेशर पालिटिक्स है, हमारे नेताओं पर दबाव बनाने की कोशिश की जा रही है।

इसे भी देखें

15 महीनों तक रामलला को वेद मंत्र सुनाएंगे महाराष्ट्र के वैदिक विद्वान

- देश-दुनिया तथा खेत-खलिहान, गांव और किसान के ताजा समाचार पढने के लिए सोशल मीडिया प्लेटफार्म गूगल न्यूजगूगल न्यूज, फेसबुक, फेसबुक 1, फेसबुक 2,  टेलीग्राम,  टेलीग्राम 1, लिंकडिन, लिंकडिन 1, लिंकडिन 2, टवीटर, टवीटर 1, इंस्टाग्राम, इंस्टाग्राम 1कू ऐप से जुडें- और पाएं हर पल की अपडेट