धार्मिक आयोजन से बढता है भाईचारा: वन एवं पर्यावरण राज्यमंत्री

धार्मिक आयोजन से बढता है भाईचारा: वन एवं पर्यावरण राज्यमंत्री

जयपुर। अलवर जिले के मालाखेडा तहसील के ग्राम भूण्डिया में शिव मंदिर शिलान्यास एवं मूर्ति अनावरण समारोह में वन एवं पर्यावरण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) संजय शर्मा ने शिरकत कर कहा कि धार्मिक आयोजनों से भाईचारा व सामाजिक सद्भाव को बल मिलता है। 

शर्मा आज सामाजिक कार्यकर्ता जितेन्द्र राठौड एवं उनके परिजनों द्वारा शिव मंदिर के शिलान्यास एवं अपने माता-पिता स्व. सुबेदार रघुवीर सिंह राठौड़ व माता शांति देवी की मूर्ति का अनावरण समारोह में संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति में माता-पिता को देवताओं के समान सम्मान दिया जाता है।

उन्होंने कहा कि अपने माता-पिता की स्मृति को चिर स्थाई बनाए रखने हेतु मूर्ति के अनावरण के साथ-साथ भगवान शिव के मंदिर का शिलान्यास कराया जाना राठौड़ परिवार को माता-पिता से मिले संस्कारों को परिलक्षित करता है। उन्होंने उपस्थित आमजन से आह्वान किया कि प्रदेश में लगातार अच्छी वर्षा हो रही है, इस दौरान पौधे भली-भांति पनपते हैं अतः प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के एक पेड मां के नाम अभियान व हरियालो राजस्थान अभियान के तहत प्रत्येक व्यक्ति कम से कम एक पौधा इस वर्षा ऋतु में अवश्य लगाए। 

सोशल मीडिया पर देखें खेती-किसानी और अपने आसपास की खबरें, क्लिक करें...

- देश-दुनिया तथा खेत-खलिहान, गांव और किसान के ताजा समाचार पढने के लिए सोशल मीडिया प्लेटफार्म गूगल न्यूजगूगल न्यूज, फेसबुक, फेसबुक 1, फेसबुक 2,  टेलीग्राम,  टेलीग्राम 1, लिंकडिन, लिंकडिन 1, लिंकडिन 2टवीटर, टवीटर 1इंस्टाग्राम, इंस्टाग्राम 1कू ऐप  यूटयूब चैनल से जुडें- और पाएं हर पल की अपडेट