2,000 रूपए के नोट: बैंकों में नहीं लौटे 25 हजार करोड़ मूल्य के नोट, बढ़ सकती है डेडलाइन

2,000 रूपए के नोट: बैंकों में नहीं लौटे 25 हजार करोड़ मूल्य के नोट, बढ़ सकती है डेडलाइन

नई दिल्ली, 2,000 रूपए के नोट लौटाने के लिए अब सिर्फ 1 दिन बचा है। तीन दिन पहले आई एक रिपोर्ट के मुताबिक, अभी भी 7 प्रतिशत यानी 25 हजार करोड़ रुपए मूल्य के नोट बैंकों में वापस नहीं लौटे हैं। आरबीआई ने इसी साल 19 मई को सर्कुलर जारी कर इन नोटों को 30 सितंबर तक बैंकों में जमा करने या बदलने के लिए कहा था। शनिवार को इसका आखिरी दिन है। ऐसे में संभावना जताई जा रही है कि रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया 2000 रूपए के नोटों को वापस करने की 30 सितंबर की डेडलाइन यानी समय सीमा को अक्टूबर के आखिरी तक बढ़ा सकता है। इस बात की जानकारी आरबीआई के एक सीनियर ऑफिशियल ने दी।

सीनियर ऑफिशियल ने कहा कि आरबीआई 2000  रूपए के नोटों को जमा करने और बदलने की तारीख कम से कम एक महीने के लिए बढ़ाई जा सकती है। क्योंकि, इसमें नॉन-रेजिडेंट इंडियंस के साथ-साथ विदेशों में रहने वाले अन्य लोगों को भी ध्यान में रखना होगा। लेन-देन के लिए 2000 रूपए के नोटों का इस्तेमाल जारी रख सकते हैं और उन्हें पेमेंट के रूप में रिसीव भी कर सकते हैं। हालांकि, आरबीआई ने 30 सितंबर 2023 तक या उससे पहले इन बैंक नोटों को जमा करने या बदलने की सलाह दी है। इस डेडलाइन को अब अक्टूबर के आखिरी तक बढ़ाया जा सकता है।

3,056 अरब के नोट वापस आए
आरबीआई ने 2000 के नोट बैंकों में बदलने या अकाउंट में जमा करने को कहा है, लेकिन यह भी कहा है कि यह इसके बाद भी लीगल रहेगा। ऐसा सिर्फ लोगों को प्रोत्साहित करने के लिए है, ताकि वे यह नोट बैंकों को वापस करें। अब तक 93 प्रतिशत यानी 3,056 अरब रुपए के नोट बैंकों में लौट आए हैं। सरकार की ओर से जारी गाइडलाइन के अनुसार, बैंक में नोट बदलने के लिए किसी तरह के कोई डॉक्यूमेंट नहीं देने होंगे। एक बार में 20,000 की सीमा तक 2000 रूपए के नोट बदलवा यानी दूसरे डिनॉमिनेशन में एक्सचेंज करवा सकते हैं। वहीं अगर आपका अकाउंट है तो आप कितने भी 2000 रूपए के नोट अकाउंट में जमा कर सकते हैं।

2016 में आया था 2000 का नोट
2 हजार का नोट नवंबर 2016 में मार्केट में आया था। तब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 500 और 1000 के नोट बंद कर दिए थे। इसकी जगह नए पैटर्न में 500 का नया नोट और 2000 का नोट जारी किया गया था। आरबीआई साल 2018-19 से 2000 के नोटों की छपाई बंद कर चुका है। वहीं 2021-22 में 38 करोड़ 2000 के नोट नष्ट किए जा चुके हैं।

सोशल मीडिया पर देखें खेती-किसानी और अपने आसपास की खबरें, क्लिक करें...

- देश-दुनिया तथा खेत-खलिहान, गांव और किसान के ताजा समाचार पढने के लिए सोशल मीडिया प्लेटफार्म गूगल न्यूजगूगल न्यूज, फेसबुक, फेसबुक 1, फेसबुक 2,  टेलीग्राम,  टेलीग्राम 1, लिंकडिन, लिंकडिन 1, लिंकडिन 2टवीटर, टवीटर 1इंस्टाग्राम, इंस्टाग्राम 1कू ऐप से जुडें- और पाएं हर पल की अपडेट