मुख्यमंत्री ने लगाए पीपल, जामुन और करंज के पौधे

मुख्यमंत्री ने लगाए पीपल, जामुन और करंज के पौधे

भोपाल, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने श्यामला हिल्स स्थित उद्यान में पीपल, जामुन और करंज के पौधे लगाए। पूर्व विधायक श्री सुरेन्द्र नाथ सिंह भी पौध-रोपण में शामिल हुए। मुख्यमंत्री श्री चौहान के साथ 9 वर्षीय बालिका आद्या चतुर्वेदी ने अपने जन्म-दिवस पर पौधे रोपे। उनके पिता टी.वी. चैनल न्यूज-24 मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ के श्री राकेश चतुर्वेदी तथा परिवार के सदस्यों ने भी पौध-रोपण किया। मुख्यमंत्री के साथ सर्वश्री मुकुल राठौर, युवराज सिंह राजपूत ने अपने जन्म-दिवस पर और श्री अनिल एवं श्रीमती मान्या मोटवानी ने अपनी विवाह वर्षगाँठ पर परिजन की मौजूदगी में पौध-रोपण किया। मुख्यमंत्री के साथ प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार 2022 से सम्मानित इन्दौर के 13 वर्षीय बालक अवि शर्मा ने भी पौधे रोपे। पौध-रोपण में सर्वश्री नरेन्द्र मोटवानी, पवित्र मोटवानी, सक्षम मोटवानी, राकेश चतुर्वेदी, सुदामा दुबे, इन्द्रराज सिंह राजपूत, यशवर्धन सिंह राजपूत, अमित शर्मा, सुश्री विनीता शर्मा तथा माया शर्मा भी शामिल हुई।

सोशल मीडिया पर देखें खेती-किसानी और अपने आसपास की खबरें, क्लिक करें...

- देश-दुनिया तथा खेत-खलिहान, गांव और किसान के ताजा समाचार पढने के लिए सोशल मीडिया प्लेटफार्म गूगल न्यूजगूगल न्यूज, फेसबुक, फेसबुक 1, फेसबुक 2,  टेलीग्राम,  टेलीग्राम 1, लिंकडिन, लिंकडिन 1, लिंकडिन 2टवीटर, टवीटर 1इंस्टाग्राम, इंस्टाग्राम 1कू ऐप से जुडें- और पाएं हर पल की अपडेट