मध्यप्रदेश के जनजाति विद्यार्थियों ने संसद भवन का भ्रमण किया
भोपाल। जनजातीय कार्य विभाग के एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय के विद्यार्थियों और शिक्षकों ने भारत की संसद का दौरा किया। नए संसद भवन के मकर द्वार के बाहरी दृश्य के साथ-साथ लोकसभा, राज्यसभा और सेंट्रल हॉल की सीटों पर छात्र बैठे। संसद भवन के मार्गदर्शकों और अधिकारियों के एक समूह ने छात्रों और शिक्षकों को अन्य बातों के अलावा संसद के इतिहास, कार्यप्रणाली और वर्तमान सदस्य संरचना के बारे में जानकारी दी। संसद भवन की यह यात्रा विद्यार्थियों के जीवन का अहम हिस्सा बनेगी क्योंकि जनजाति के विद्यार्थियों, विशेष रूप से मध्यप्रदेश के विद्यार्थियों की पहली यात्रा है। विद्यार्थियों को दोनों सदनों और सेंट्रल हॉल के माननीय सदस्यों/अतिथियों की सीटों पर बैठने का अवसर मिला।विद्याथियों के लिए यह एक रोमांच और गर्व का अवसर था।
bhavtarini.com@gmail.com

