केंद्रीय वन मंत्री ने राजगढ में अलवर सांसद खेल उत्सव खेल प्रतियोगिताओं में की शिरकत

केंद्रीय वन मंत्री ने राजगढ में अलवर सांसद खेल उत्सव खेल प्रतियोगिताओं में की शिरकत

जयपुर। केंद्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्री भूपेन्द्र यादव ने शुक्रवार को अलवर में अलवर सांसद खेल उत्सव 2.0 के तहत राजगढ के प्रताप स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम में शिरकत कर खिलाडियों की हौसला-अफजाई कर उनका उत्साहवर्धन किया।

                केंद्रीय वन मंत्री भूपेन्द्र यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ​फिट इंडिया व खेलों इंडिया की प्रेरणा से आयोजित किया जा रहे अलवर सांसद खेल उत्सव सभी सभी खिलाडियों को खेल के समान अवसर उपलब्ध करा उनके सपनों को साकार करने की दिशा में उठाया गया कदम है। उन्होंने कहा कि युवाओं को अपने दैनिक जीवन में खेलों को शामिल करना चाहिए। उन्होंने कहा कि नियमित रूप से खेलकूद करने से ना केवल शारीरिक स्वास्थ्य बेहतर होता है, बल्कि मानसिक विकास और अनुशासन की भावना भी मजबूत होती है। केंद्रीय मंत्री ने युवाओं को प्रेरित करते हुए कहा कि खेल व्यक्ति में टीम भावना, आत्मविश्वास और लक्ष्य साधने की क्षमता विकसित करते हैं। उन्होंने कहा कि खेलों को केवल मनोरंजन का साधन न मानकर इसे जीवनशैली का हिस्सा बनाना चाहिए, जिससे युवा सही दिशा में आगे बढ़ सकें और देश का नाम रोशन करें।