गेहूँ उपार्जन की अवधि 20 मई तक बढ़ी : खाद्य मंत्री श्री सिंह

गेहूँ उपार्जन की अवधि 20 मई तक बढ़ी : खाद्य मंत्री श्री सिंह

भोपाल, प्रदेश में वर्ष 2023-24 में गेंहूँ उपार्जन की अवधि में 20 मई 2023 तक वृद्धि की गई है। खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री श्री बिसाहूलाल सिंह ने बताया कि प्रदेश में असमायिक वर्षा के कारण कई किसान अपनी उपज का समर्थन मूल्य पर विक्रय नहीं कर पाये हैं। राज्य शासन द्वारा किसान हित में निर्णय लेते हुए गेहूँ उपार्जन की अवधि में वृद्धि की है।
मंत्री श्री सिंह ने बताया कि भोपाल, नर्मदापुरम, इंदौर एवं उज्जैल संभाग में उपार्जन 12 मई 2023 एवं शेष संभागों में 15 मई 2023 तककिया जाना था। उन्होंने बताया कि उपार्जन अवधि में वृद्धि किये जाने से किसानों को राहत मिल सकेगी।

सोशल मीडिया पर देखें खेती-किसानी और अपने आसपास की खबरें, क्लिक करें...

- देश-दुनिया तथा खेत-खलिहान, गांव और किसान के ताजा समाचार पढने के लिए सोशल मीडिया प्लेटफार्म गूगल न्यूजगूगल न्यूज, फेसबुक, फेसबुक 1, फेसबुक 2,  टेलीग्राम,  टेलीग्राम 1, लिंकडिन, लिंकडिन 1, लिंकडिन 2टवीटर, टवीटर 1इंस्टाग्राम, इंस्टाग्राम 1कू ऐप से जुडें- और पाएं हर पल की अपडेट